Android New Features 2026: एंड्रॉइड में आए 5 नए फीचर्स, मोशन सिकनेस से मुक्ति और खोया सामान खोजना हुआ आसान
गूगल का सितंबर एंड्रॉइड ड्रॉप हुआ रोलआउट; जेमिनी याद रखेगा आपके सामान की जगह, सफर में नहीं घबराएगा मन
भदैनी मिरर टेक्नोलॉजी डेस्क: स्मार्टफोन यूज़र्स के दैनिक अनुभव को बेहतर और अधिक व्यक्तिगत बनाने के लिए गूगल ने अपना नया 'सितंबर एंड्रॉइड ड्रॉप' (September Android Drop) जारी कर दिया है। इस अपडेट के तहत 5 नए और बेहद उपयोगी फीचर्स पेश किए गए हैं। ये फीचर्स यूज़र्स को रोजमर्रा के कामों में मदद करने के साथ-साथ ट्रैवलिंग और एक्सेसिबिलिटी को भी काफी आसान बनाएंगे।


आइए विस्तार से जानते हैं एंड्रॉइड के इन 5 नए फीचर्स के बारे में:
-
Find Hub और Gemini से ढूंढें खोया सामान: अगर आप पासपोर्ट, चाबियां या कोई ज़रूरी दस्तावेज़ रखकर भूल जाते हैं, तो अब चिंता की बात नहीं है। यूज़र्स अब जेमिनी से किसी भी सामान की लोकेशन याद रखने को कह सकते हैं (जैसे- "Hey Google, remember in Find Hub that I put my passport in my bedroom drawer")। आप चाहें तो सामान की फोटो भी जोड़ सकते हैं। बाद में जेमिनी से पूछकर या Find Hub के 'remembered items' टैब में जाकर इसे आसानी से खोजा जा सकता है। यह सुविधा एंड्रॉइड 16+ डिवाइस पर मिलेगी।
-
Motion Assist से मोशन सिकनेस (Motion Sickness) होगी कम: सफर के दौरान गाड़ी में फोन चलाने पर कई लोगों को चक्कर या उल्टी (मोशन सिकनेस) महसूस होती है। इसे रोकने के लिए एंड्रॉइड 17 में 'Motion Assist' फीचर दिया गया है। यह स्क्रीन पर एक हल्का बबल ओवरले (bubble overlay) जोड़ता है जो गाड़ी की गति के हिसाब से मूव करता है। इसे ऑटोमैटिक ऑन किया जा सकता है और Quick Settings से इसके रंग व आकार को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।
-
दृष्टिबाधितों के लिए मददगार 'Guided Vision': दृष्टिबाधित और कम दृष्टि वाले यूज़र्स के लिए 'Guided Vision' फीचर लाया गया है। जेमिनी लाइव में कैमरा शेयर करके यूज़र्स अपने सामने रखी चीज़ों का विवरण सुन सकते हैं—जैसे मेन्यू कार्ड पढ़ना, डिब्बे पर लिखे बारीक निर्देश पढ़ना या सामान की पहचान करना। यदि कैमरा सही दिशा में नहीं होगा, तो वॉइस फीडबैक यूज़र को सही एंगल फ्रेम करने का निर्देश देगा। यह एंड्रॉइड 9+ डिवाइस पर उपलब्ध होगा।
-
गूगल मैसेज (Google Messages) में गूगल कीप का इन-चैट इंटीग्रेशन: अब दोस्तों या परिवार के साथ चैट करते-करते ही नोट्स और ग्रॉसरी लिस्ट बनाई या एडिट की जा सकती है। गूगल मैसेज ऐप में चैट के दौरान '+' आइकन पर टैप करके गूगल कीप (Google Keep) को सीधे शेयर किया जा सकता है, जिससे ऐप स्विच करने की झंझट खत्म हो जाएगी।
-
कस्टम बैकग्राउंड और थीम्स से पर्सनलाइज करें चैट: गूगल मैसेज में अब हर चैट का बैकग्राउंड और थीम अलग से सेट की जा सकती है। यूज़र्स अपनी पसंद की फोटो या वॉलपेपर चुन सकते हैं, जिसके हिसाब से टेक्स्ट बबल्स का कलर अपने आप मैच हो जाएगा।
गूगल के ये नए फीचर्स यूज़र्स के डिजिटल अनुभव को स्मार्ट, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाने का काम करेंगे।
