Movie prime
PMC_Hospital

बिहार में अग्रेजी शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया योगाचार्य, पहले भी चोरी में जा चुका है जेल

पिपरासी पुलिस ने की कार्रवाई, बगहा के बड़े अधिकारियों को शराब पहुंचाने का किया दावा

Ad

 
yogacharya
WhatsApp Group Join Now

Ad

बगहा के कुछ अधिकारियों को सिखाता है योग, करता है शराब तस्करी का काम

बिहार में पूर्ण शराब बंदी का उड़ रहा माखौल, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

बगहां (बिहार)। बिहार के बोधीनगर दियारा क्षेत्र में पिपरासी पुलिस की छापेमारी के दौरान पठखौली थाना क्षेत्र के पठखौली गांव का निवासी मुकेश कुमार उर्फ योगाचार्य गुरु अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि जब्त शराब को दियारा के रास्ते बगहा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि वह बाइक की डिग्गी में पांच बोतल शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त करने के साथ ही योगाचार्य को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अपने को योगगुरू बतानेवाला मुकेश इससे पहले लकड़ी चोरी में जेल जा चुका है।

Ad
Ad

बताते हैं कि मुकेश कुमार उर्फ योगाचार्य बगहा के कुछ अधिकारियों को योग भी सिखाता है और उन्हीं के लिए महंगी शराब की खेप लेकर जा रहा था। पूछताछ के दौरान उसने यह दावा किया कि वह यह बोतलें बगहा के कुछ अधिकारियों के लिए ले जा रहा था।  थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार मुकेश पहले भी लकड़ी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। शराब बरामदगी के मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। छापेमारी के दौरान बोधीनगर दियारे की ओर बाइक से जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। 

Ad

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस तरह के मामलों ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। बिहार में 2016 से लागू शराबबंदी कानून एक दशक के करीब होने के बावजूद लगातार सवालों के घेरे में है। यूपी, नेपाल और अन्य पड़ोसी राज्यों से बिहार में शराब की तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई बार यह भी खबरें आ चुकी हैं कि वहां शराब बंदी तो है लेकिन होम डिलीवरी शुरू हो गई है। 
 

Ad