Movie prime
PMC_Hospital

अमित शाह के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा- उनका मकसद सिर्फ राजनीतिक लाभ...

Ad

 
Tejashwi
WhatsApp Group Join Now

Ad

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों बिहार अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं। गुरुवार को खगड़िया पहुंचकर उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर निशाना साधा।

अमित शाह के दौरे पर बयान

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, “अमित शाह बेरोजगारी खत्म करने या बिहार को विशेष दर्जा दिलाने नहीं आए हैं। उनका मकसद सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना है। क्या पत्रकार की पिटाई करने वाले बीजेपी मंत्री पर कोई कार्रवाई होगी?”

Ad
Ad

केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप

तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकारों पर लोकतंत्र कमजोर करने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने वोट की ताकत को पहचानें, क्योंकि “एक वोट बदलाव ला सकता है और नई सरकार बना सकता है।”

बारिश से कार्यक्रम प्रभावित

खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में आयोजित कार्यक्रम बारिश के कारण बाधित हुआ। तेजस्वी का हेलीकॉप्टर उतरने के बाद वहां खड़ी एक कार कीचड़ में फंस गई, जिसे ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया। इसके बाद तेजस्वी ने अपने रथ से ही समर्थकों को संबोधित किया। खगड़िया, बेलदौर और महेशखंभा में उनके जनसंपर्क कार्यक्रम निर्धारित थे।

Ad