Movie prime
PMC_Hospital

तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड अनुष्का के भाई आकाश यादव ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Ad

 
Tej Pratap
WhatsApp Group Join Now

Ad

Biahr : अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव के रिश्ते को लेकर अब पहली बार अनुष्का के भाई आकाश यादव ने चुप्पी तोड़ी है। मंगलवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी।

आकाश यादव ने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से ही मिली है। उन्होंने कहा, "जब कोई लड़का और लड़की बालिग होते हैं और वे खुद सामने आकर अपनी बात रखते हैं, तो मामला ज्यादा स्पष्ट और बेहतर तरीके से सामने आता है।"

"बड़े भाई के तौर पर निभाएंगे जिम्मेदारी"

आकाश ने साफ किया कि अनुष्का उनके लिए सिर्फ एक बहन नहीं, बल्कि परिवार की जिम्मेदारी भी हैं। उन्होंने कहा, "अनुष्का मेरी छोटी बहन है। उसके किसी भी फैसले में हम पूरी मजबूती से उसके साथ खड़े होंगे और एक बड़े भाई का फर्ज निभाएंगे। अगर कोई फैसला बहन के भविष्य के लिए बेहतर होगा, तो हम उसमें पूरा सहयोग करेंगे।"

Ad
Ad

शादी और निजी मामलों पर प्रतिक्रिया

जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी की उन्हें जानकारी थी, तो उन्होंने कहा, "कुछ चीजें निजी होती हैं। जब लड़का और लड़की दोनों सामने आकर अपनी बात रखेंगे, तभी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।" उन्होंने ये भी जोड़ा कि यह दो परिवारों का मामला है और इसमें समझदारी से कदम उठाना चाहिए।

Ad

life line hospital

एक अन्य सवाल पर आकाश ने बताया कि अनुष्का इस वक्त घर पर ही हैं।

राजनीतिक सफर की एक झलक

आपको बता दें कि आकाश यादव कभी छात्र राजद के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि, तेज प्रताप यादव और जगदानंद सिंह के बीच राजनीतिक तनातनी के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। इसके बाद आकाश ने पशुपति पारस की पार्टी का दामन थाम लिया था।

Ad