Movie prime
Ad

तेज प्रताप यादव का नया भगवा अवतार: इंस्टाग्राम पर भस्म और डमरू का महत्व समझाया,राजनीति से अध्यात्म की ओर?

तेज प्रताप यादव ने नया इंस्टाग्राम पेज ‘bhagwatejpratapydv’ बनाया, जिसमें दो वीडियो के जरिए भस्म, डमरू और महादेव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।
 

Ad

 
Teju
WhatsApp Group Join Now

Ad

पटना/डेस्क। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने नए रूप को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी तरह भगवा रंग अपनाते हुए नया इंस्टाग्राम पेज bhagwatejpratapydv बनाया है। इस पेज का लिंक उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर (एक्स) प्रोफाइल में भी जोड़ दिया है।
नए पेज पर तेज प्रताप ने दो आध्यात्मिक वीडियो पोस्ट किए हैं, जिनमें वे भगवा वस्त्र धारण किए, शिवभक्त की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं।

Ad
Ad

वीडियो-1: “भस्म भगवान शिव को अति प्रिय है”

पहले वीडियो में तेज प्रताप यादव भस्म के महत्व को समझाते हुए कहते हैं—

  • “जो अस्तित्व में आया है, उसका अंत भस्म में ही होता है।”
  • “शरीर नश्वर है, इसलिए अहंकार का त्याग कर दीजिए।”*
  • “लड़ाई-झगड़ा छोड़कर महादेव में लीन हो जाइए।”

उन्होंने भस्म को भगवान शिव की प्रिय वस्तु बताते हुए कहा कि मनुष्य को प्रदान किए गए कार्य को अहंकार से दूर रहकर करना चाहिए।


वीडियो-2: “डमरू ही सृष्टि की शुरुआत”

Ad

दूसरे वीडियो में तेज प्रताप डमरू हाथ में लिए नजर आते हैं। वे बताते हैं—

  • “डमरू सृष्टि की उत्पत्ति का प्रतीक है।”
  • “महादेव ने सृष्टि निर्माण के समय डमरू बजाया था।”
  • “यह सदा उनके त्रिशूल से बंधा रहता है।”

तेज प्रताप ने डमरू को ऊर्जा, लय और सृष्टि का मूल बताया।


शिवभक्त रूप में सामने आए तेज प्रताप, बढ़ रही चर्चा

तेज प्रताप पहले भी अपने आध्यात्मिक झुकाव और अलग अंदाज के लिए चर्चाओं में रहते रहे हैं, लेकिन यह नया इंस्टा पेज उनकी शिवभक्ति को एक नए रूप में सामने ला रहा है। नए पेज पर फिलहाल फॉलोवर्स कम हैं, मगर दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Ad


राजनीति से अध्यात्म की ओर?

तेज प्रताप की यह नई ऑनलाइन मौजूदगी राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे उनके आध्यात्मिक रुझान और व्यक्तिगत ब्रांडिंग की नई दिशा के रूप में देख रहे हैं।
 

Ad