Movie prime
PMC_Hospital

Bihar New CM: बिहार में 'सम्राट' युग की शुरुआत, सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी बने डिप्टी सीएम

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर, पहली बार बीजेपी का अपना मुख्यमंत्री; राज्यपाल ने सम्राट चौधरी को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ।

Ad

 
Samrat caudhari
WhatsApp Group Join Now

Ad

पटना: बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। पटना स्थित लोकभवन में आयोजित भव्य समारोह में सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह पहला अवसर है जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कोई नेता बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुआ है। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Ad
Ad

दो उपमुख्यमंत्री ने भी ली शपथ

सम्राट चौधरी के साथ बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा भी स्पष्ट हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से दो दिग्गज नेताओं को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है:

  • बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

  • विजय कुमार चौधरी ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

इस हाई-प्रोफाइल शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। विशेष रूप से निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

Ad

मंदिर में दर्शन के बाद पहुंचे लोकभवन

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी अपनी आध्यात्मिक जड़ें नहीं भूले। वे पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बजरंग बली का आशीर्वाद लेने के बाद वे सीधे लोकभवन पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Ad

बिहार में नई राजनीतिक समीकरण

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में अब बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की नई सरकार काम करेगी। सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना बिहार में बीजेपी की बढ़ती ताकत और 'सम्राट युग' की शुरुआत माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि यह नई तिकड़ी बिहार के विकास और आगामी चुनावी चुनौतियों को कैसे संभालती है।