Movie prime
PMC_Hospital

Patna: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा, पीएम मोदी के समर्थक की पिटाई

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में भारी बबाल; मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के बीच पीएम मोदी के समर्थक का हंगामा, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

Ad

 
r
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में रविवार को आयोजित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बिहार कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जब मंच से अपना संबोधन दे रहे थे, तभी दर्शक दीर्घ में मौजूद एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी और बयानबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Ad

मंच से तीखे हमले के बीच दर्शक दीर्घा से हुआ विरोध

पूर्व राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह की अगुआई में आयोजित इस कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने भाषण के दौरान भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखे प्रहार किए। खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाया और मतदाता सूची व चुनाव प्रक्रियाओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।

इसी दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक शख्स ने खड़े होकर चिल्लाना शुरू कर दिया कि "प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाएंगे"। खरगे के भाषण को बीच में टोके जाने के बाद सभागार में अफरा-तफरी मच गई।

खरगे का तीखा पलटवार और कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की

शख्स द्वारा लगातार नारेबाजी किए जाने पर मल्लिकार्जुन खरगे मंच से खासे नाराज दिखे और उन्होंने तीखा पलटवार करते हुए बयान दिया। इस बयान के बाद सभागार में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए।

कार्यकर्ताओं ने तुरंत उस शख्स को पकड़ लिया और मंच के सामने ही उसकी पिटाई व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हालांकि स्थिति बिगड़ती देख मल्लिकार्जुन खरगे ने मंच से ही कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की।

इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, जबकि राजनीतिक हलकों में इस पूरे वाकये को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।