Movie prime
Ad

नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के नायक, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी CM, देखें 26 मंत्रियों की लिस्ट 

श्रेयसी सिंह, रामकृपाल यादव, संजय सिंह टाइगर और दीपक प्रकाश सहित कई नए चेहरों को पहली बार मंत्री बनाया गया; भाजपा और जदयू को संतुलित प्रतिनिधित्व

Ad

 
Nitish-modi
WhatsApp Group Join Now

Ad

पटना। बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें कई नए और पुराने चेहरे शामिल हैं।

Ad
Ad
Ad

दो उपमुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा

नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद सबसे पहले सम्राट चौधरी ने शपथ ली। उन्हें एक बार फिर उपमुख्यमंत्री (डिप्टी CM) बनाया गया है।
उनके तुरंत बाद विजय सिन्हा ने शपथ ली, जो सरकार में दूसरे उपमुख्यमंत्री होंगे। भाजपा ने दोनों नेताओं पर भरोसा जारी रखते हुए उन्हें दोबारा वही जिम्मेदारी सौंपी है।

Ad

पहली बार मंत्री बने कई चेहरे

इस बार की कैबिनेट में कई नए नाम शामिल हुए हैं, जिनमें प्रमुख हैं—

  • श्रेयसी सिंह
  • रामकृपाल यादव
  • संजय सिंह टाइगर
  • दीपक प्रकाश

पहली बार विधायक बने रामकृपाल यादव इससे पहले पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। पाटलिपुत्र सीट से जीतकर वे सुर्खियों में आए थे और अब विधायक बनने के बाद मंत्री पद मिला है।

Ad

वरिष्ठ नेताओं को भी मिला स्थान

भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं को दोबारा मंत्रिमंडल में जगह दी गई है—

  • नितिन नबीन
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • मंगल पांडेय
  • विजय चौधरी
  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी

यादव समाज को भी मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है, जिनमें रामकृपाल यादव और बिजेंद्र प्रसाद यादव प्रमुख हैं।

रामकृपाल यादव-लालू परिवार के करीबी से भाजपा के मजबूत नेता तक

एक समय लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी रहे रामकृपाल यादव ने 2014 में मीसा भारती के खिलाफ लड़ा और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट जीत ली।
2024 लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब वे विधायक बने हैं और सीधे मंत्री पद तक पहुंचे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में 5–5 मंत्रियों ने एक साथ लिया पद

नीतीश, सम्राट और विजय सिन्हा ने अकेले शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल ने 5–5 मंत्रियों के समूह को एक साथ शपथ दिलाई।

नीतीश कैबिनेट 2025: 26 मंत्रियों की पूरी सूची

1. सम्राट चौधरी
2. विजय सिन्हा
3. विजय चौधरी
4. बिजेंद्र प्रसाद यादव
5. श्रवण कुमार
6. मंगल पांडेय
7. दिलीप जायसवाल
8. अशोक चौधरी
9. लेशी सिंह
10. मदन सहनी
11. नितिन नवीन
12. रामकृपाल यादव
13. संतोष सुमन
14. सुनील कुमार
15. मोहम्मद जमा खान
16. संजय सिंह टाइगर
17. अरुण शंकर प्रसाद
18. सुरेंद्र मेहता
19. नारायण प्रसाद
20. रमा निषाद
21. लखेंद्र कुमार रौशन
22. श्रेयसी सिंह
23. प्रमोद कुमार
24. संजय कुमार
25. संजय कुमार सिंह
26. दीपक प्रकाश

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB