Movie prime
PMC_Hospital

पटना हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, पवन कुमार बजंथरी ने ली शपथ

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ, कर्नाटक हाईकोर्ट से लेकर पटना हाईकोर्ट तक का रहा सफर

Ad

 
pawan kumar bazanthri take oath and become new chief justice of patna high court
WhatsApp Group Join Now

Ad

पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से अब पूर्णकालिक चीफ जस्टिस बने बजंथरी 

वकीलों की नाराजगी के बीच हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पटना। पटना उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। पवन कुमार बजंथरी ने आज (21 सितम्बर 2025) पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई।


बजंथरी 27 अगस्त 2025 से पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल रहे थे। पूर्व मुख्य न्यायाधीश बिपुल एम. पंचोली के सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब शपथ ग्रहण के बाद वे पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे।

Ad

कर्नाटक से पटना तक का सफर

पवन कुमार बजंथरी का जन्म कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने बेंगलुरु के एलजेआरसी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। बजंथरी इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश भी रह चुके हैं। उनके पास लंबे समय का न्यायिक अनुभव है, जिसे अब वे बिहार न्यायपालिका को देंगे।


 वकीलों की नाराजगी भी रही चर्चा में

हाल ही में पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के वकीलों ने बजंथरी के खिलाफ नाराजगी जताई थी। दरअसल, अधिवक्ता अंशुल आर्यन और उनकी पत्नी मनोग्या सिंह पर एक निजी स्कूल के कर्मचारियों द्वारा कथित हमले के मामले में उचित कार्रवाई न होने पर वकील असंतुष्ट थे।
वकीलों ने आरोप लगाया कि 10 सितम्बर को कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बजंथरी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार सिन्हा की पीठ ने आदेश पर सवाल उठाते हुए थाना प्रभारी की व्यक्तिगत उपस्थिति का निर्देश हटा दिया था। इसी को लेकर अधिवक्ता संघ ने विरोध दर्ज कराया था।