Movie prime
PMC_Hospital

बिहार के भभुआ में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत में एक ही गांव के चार युवकों की मौत

Ad

 
Accident
WhatsApp Group Join Now

Ad

Bihar : भभुआ-मोहनियां मार्ग पर सेमरियां गांव के पास रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में चार नवयुवकों की जान चली गई। सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव बारे लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सेमरिया गांव के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Ad
Ad

सभी मृतक एक ही गांव के

हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक भभुआ थाना क्षेत्र के बारे गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान वीरेंद्र कुमार यादव (22 वर्ष, पिता- जितेंद्र कुमार यादव), सन्नी देवल तिवारी (22 वर्ष, पिता- स्व. पप्पू तिवारी), आदर्श चौधरी (21 वर्ष, पिता- मंटू चौधरी) और विकास कुमार गोंड (23 वर्ष, पिता- प्रभु गोंड) के रूप में हुई है।

Ad

Navneeta

वीरेंद्र, सन्नी और आदर्श की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि विकास ने इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हुआ चालक

टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी और एक पेड़ से टकरा गई, जिससे गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया।

Ad

life line hospital

घटना की खबर मिलते ही बारे समेत आसपास के गांवों के लोग मौके पर जुट गए। चार युवाओं की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हर आंख नम है और गांव में गम का माहौल है।