Movie prime
PMC_Hospital

पटना रैली में राहुल गांधी का तीखा हमला, कहा- बीजेपी तैयार हो जाए, इस बार हाइड्रोजन बम फटेगा....

Ad

 
Rahul Gandhi
WhatsApp Group Join Now

Ad

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान वे लगातार मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए बीजेपी को घेर रहे हैं। पटना में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसने बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Ad

राहुल का तीखा बयान

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी के लोग ध्यान से सुन लें। आपने एटम बम का नाम तो सुना होगा, लेकिन उससे बड़ा होता है हाइड्रोजन बम। महाराष्ट्र के माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था। अब तैयार रहो, हाइड्रोजन बम आने वाला है। आपकी वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश के सामने उजागर होने जा रही है।”

Ad

Sunny Valley

बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना

राहुल ने एक बार फिर मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने और जनता के मताधिकार छीनने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि इस बार देश की जनता बीजेपी की हर चाल और सच्चाई को समझ चुकी है।