
Bihar Assembly Elections 2025: BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट
भाजपा ने दूसरी सूची में 12 और प्रत्याशियों के नाम किए घोषित, जानिए किन सीटों से होंगे उम्मीदवार



पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए प्रत्याशियों की सूची जारी होने का सिलसिला जारी है। पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। अब भाजपा ने दूसरी सूची में 12 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चित नाम हैं -लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा।



मैथिली ठाकुर का टिकट
मैथिली ठाकुर पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्टूबर 2025 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। अब पार्टी ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट न मिलने पर पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा कुछ महीने पहले जनसुराज पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब उन्हें भी भाजपा ने टिकट दे दिया है।

पहली सूची में शामिल महिलाएं
भाजपा की पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट मिला था। इनमें शामिल थीं -
- परिहार: गायत्री देवी
- नरपतगंज: देवंती यादव
- किशनगंज: स्वीटी सिंह
- प्राणपुर: निशा सिंह
- कोढ़ा: कविता देवी
- औराई: रमा निषाद
- वारसलीगंज: अरुणा देवी
- जमुई: श्रेयसी सिंह
सीटों पर बदलाव
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा के प्रत्याशियों को बदल दिया है।
- कुम्हरार: निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता
- पटना साहिब: नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा
- दानापुर: पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट
भाजपा की दूसरी सूची आने के साथ ही चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है। पार्टी की रणनीति और टिकट वितरण के फैसले अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

यह है भाजपा की दूसरी सूची
क्रमांक | विधानसभा क्षेत्र का नाम | उम्मीदवार का नाम |
---|---|---|
1 | अलीनगर | मैथिली ठाकुर |
2 | हायाघाट | राम चन्द्र प्रसाद |
3 | मुजफ्फरपुर | रंजन कुमार |
4 | गोपालगंज | सुभाष सिंह |
5 | बनीपुर | केदार नाथ सिंह |
6 | छपरा | छोटी कुमारी |
7 | सोनपुर | विनय कुमार सिंह |
8 | रोसड़ा (अनुसूचित जाति) | बीरेंद्र कुमार |
9 | बाढ़ | डॉ. सियाराम सिंह |
10 | अगिआंव (अनुसूचित जाति) | महेश कुमार पासवान |
11 | शाहपुर | राकेश कुमार ओझा |
12 | बक्सर | आनंद मिश्रा |

