Movie prime
Ad
Ad

पश्चिम बंगाल के सड़क हादसे में बिहार के 11 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान

Ad

 
Nitish Kumar
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

Ad

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में बिहार के 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad
Ad
Ad

जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री गंगा सागर में स्नान कर लौट रहे थे और बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी। नाला फेरी घाट के पास खड़े ट्रक से बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

Ad
Ad

Sunny Valley

CM नीतीश कुमार की संवेदना और मुआवजा घोषणा


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मृतकों के पार्थिव शरीर उनके घरों तक पहुंचाने और घायलों के इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से समन्वय स्थापित किया जाए।

Ad

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकग्रस्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति मिले, और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।

 

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB