Movie prime
Ad

Bihar Assembly Election : तारापुर से सम्राट चौधरी, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह और जदयू की शालिनी मिश्रा विजयी

विरोधियों से आगे चल रहे सिवान के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब 

Ad

 
bihar chunav
WhatsApp Group Join Now

Ad

गोपालगंज की भोरे विधानसभा सीट ट्रांसजेंडर महिला प्रीति किन्नर की वजह से चर्चा में

पटना। बिहार चुनाव की मतगणना जारी है। अगले कुछ घंटे में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी। मौजूदा स्थिति में एनडीए भारी बढ़त के साथ 200 के आंकड़े को छूती दिखाई दे रही है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। इसी बीच नीतीश सरकार के उपमुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी को तारापुर सीट पर 19 राउंड के बाद 27 हजार से ज्यादा वोटों की निर्णायक बढ़त मिल गई है। चौधरी को 78 हजार तो राजद के अरुण कुमार 51 हजार मत मिले हैं। चौधरी की इस सीट पर जीत सुनिश्चित हो गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि तमाम अटकलों और सियासी गणित के बीच नीतिश कुमार और एनडीए गठबंधन का जादू बरकरार है।

Ad
Ad
Ad

bihar chunav

उधर, मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री राजू कुमार सिंह विजयी रहे। जिले में सबसे पहले 28 सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। कुल 25 राउंड की गिनती के बाद करीब 6500 वोटों के अंतर से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सांसद सुनील कुमार पिंटू चुनाव जीत गए। हालांकि, आधिकारिक घोषणा बाकी है। मुंगेर जिले के तारापुर जमालपुर और मुंगेर सीट पर एनडीए की जीत हो गई है औपचारिक घोषणा होना बाकी है। पूर्वी चंपारण के 12 विधानसभा क्षेत्रों में पहला परिणाम घोषित हो चुका है। केसरिया से जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा ने 16340 मतों से वीआईपी प्रत्याशी वरुण विजय को हराया।

Ad

चर्चित सीट राघोपुर सीट पर रुझानों में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राघोपुर कभी आगे तो तो कभी पीछे चल रहे हैं। अभी बीजेपी के सतीश कुमार आगे हैं। दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव महुआ सीट पर तीसरे नंबर पर हैं। यहां लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 17 हज़ार से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इसकी खासियत यह रही कि इसमें 62.98 प्रतिशत पुरुषों ने और 71.78 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही। इसके अलावा नीतीश कुमार सरकार में बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी तारापुर से उम्मीदवार हैं। वह इस सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और आगे चल रहे हैं। यहां आरजेडी के अरुण कुमार से उनका सीधा मुक़ाबला है। आरजेडी के अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनके बनाए गए तमाम समीकरण पीछे छूट गये और वह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां लोजपा (राम विलास) के संजय कुमार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नम्बर पर आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और तीसरे नम्बर पर एआईएमआईएम प्रत्याशी अमित कुमार हैं। नीतीश सरकार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा लखीसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह इस सीट पर लगातार चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। वह यहां लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के अमरेश कुमार दूसरे नंबर पर हैं। कभी नीतीश कुमार के आलोचकों में शामिल बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा इस समय पार्टी का बड़ा चेहरा हैं।

Ad

bihar chunav

भोजपुरी गायक और अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ़ खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हैं। खेसारी लाल यादव बीजेपी की छोटी कुमारी से पिछड़ रहे हैं। आरजेडी ने खेसारी लाल यादव को टिकट देकर चुनावी समीकरण में सेंध लगाने की कोशिश की है.
छोटी कुमारी के समर्थन में भोजपुरी फ़िल्मों के दो चेहरे पवन सिंह और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने प्रचार किया था। चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने वाली मैथिली ठाकुर को पार्टी ने दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। यहां आरजेडी ने विनोद मिश्र को टिकट दिया है। लेकिन मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। विनोद मिश्र दूसरे नंबर पर हैं। विनोद मिश्र पिछले विधानसभा चुनाव में इसी सीट से तीन हज़ार वोटों से मुकेश सहनी की वीआईपी के उम्मीदवार से हार गए थे। मोकामा सीट बाहुबली अनंत सिंह जेडीयू और सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी आरजेडी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

अनंत सिंह जेल में बंद हैं और आगे चल रहे हैं। आरजेडी की वीणा देवी दूसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह जेल में हैं। इसके अलावा बिहार की गोपालगंज ज़िले की भोरे विधानसभा सीट ट्रांसजेंडर महिला प्रीति किन्नर की वजह से चर्चा में है। प्रीति को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) ने चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट से जेडीयू के सुनील कुमार सबसे आगे और सीपीआईएमएल के धनंजय दूसरे नम्बर पर और किन्नर प्रीती तिरे नम्बर पर हैं। सिवान के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के सियासी भविष्य का फ़ैसला होना है। ओसामा सिवान की रघुनाथपुर विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हैं। ओसामा शहाब अभी सबसे आगे हैं। जबकि दूसरे नंबर पर यहां जेडीयू के विकास कुमार सिंह है।


 

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB