Movie prime
Ad

Bihar Assembly Election 2025 Result LIVE: गायिका मैथिली ठाकुर और बाहुबली अनंत सिंह आगे

मोकामा में अनंत सिंह और उनके परिवार का 35 सालों से है दबदबा

Ad

 
bihar chunav
WhatsApp Group Join Now

Ad

बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी पीछे, 2000 के सूरजभान ने तोड़ा था अनंत सिंह का तिलस्म

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान तेजी से आ रहे हैं। इस दौरान बिहार की अलीनगर और मोकामा जैसी कुछ चर्चित विधानसभा सीटों पर सबकी नज़र है। आपको बता दें कि दरभंगा की अलीनगर सीट पर बीजेपी की ओर से लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां दूसरे नंबर पर आरजेडी के विनोद मिश्र हैं। इसके अलावा दूसरी चर्चित सीट मोकामा है। यहां से जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह को मतदान से ठीक पहले हत्या और उनकी गिरफ्तारी की वजह से यह सीट चर्चा में है।

Ad
Ad
Ad

chunav

यहां मोकामा से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के में अनंत सिंह को मुख्य आरोपित बनाया है। इसके बावजूद अनंत सिंह मोकामा से आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार वीणा देवी चल रही हैं। वीणा देवी इस क्षेत्र के बाहुबली नेता सूरजभान सिंह की पत्नी हैं। मोकामा विधानसभा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विधायक रहीं। मगर इस बार खुद अनंत सिंह चुनावी मैदान में हैं। गौरतलब है कि अनंत सिंह और उनके परिवार का मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 35 सालों से दबदबा है। अनंत सिंह परिवार के दबदबे को वर्ष 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव में सूरजभान सिंह ने तोड़ा था।

Ad

उन्होंने अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह को मोकामा से हराया था। दिलीप सिंह राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री थे। वह वर्ष 1990 और 1995 में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2005 से अनंत सिंह मोकामा से जीत रहे हैं। खास बात यह कि अनंत सिंह जेडीयू और आरजेडी में भी रहे और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़े, मगर कोई हरा नही पाया। इस बार भी उनके समर्थकों को उम्मीद है कि दबदबा बना रहेगा।
 

Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB