Movie prime
PMC_Hospital

"यूपी में बाबा, बंगाल में दादा": अपराधियों को सीएम सम्राट चौधरी की खुली चेतावनी; अब बिहार छोड़ सीधे नेपाल जाना पड़ेगा

"हमारी पुलिस को चैलेंज किया तो 48 घंटे में मिलेगा जवाब"; सीवान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था और एनकाउंटर पर दिया बड़ा बयान

Ad

 
jjj
WhatsApp Group Join Now

Ad

पटना/सीवान (भदैनी मिरर): बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने और अपराधियों के खिलाफ जारी ताबड़तोड़ पुलिसिया कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बेहद आक्रामक और बड़ा बयान दिया है। सीवान जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने अपराधियों को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि बिहार में अपराध करने वाला अब किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के पास अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं— या तो वे बिहार छोड़ दें, या फिर श्मशान जाने के लिए तैयार रहें।

Ad
Ad

"एक तरफ बाबा, दूसरी तरफ दादा... अब सिर्फ नेपाल ही विकल्प"

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पड़ोसी राज्यों की राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, "बिहार के एक तरफ उत्तर प्रदेश है, जहां बाबा (योगी आदित्यनाथ) पहले से कमान संभाले बैठे हैं। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी (दादा) आ गए हैं। अब जब दोनों तरफ ऐसे दिग्गज बैठे हैं, तो बिहार के अपराधियों के पास भागने के लिए नेपाल के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।"

Ad

सीएम ने आगे दावा किया कि भय के कारण लगभग 80 से 90 फीसदी अपराधी या तो नेपाल भाग चुके हैं या फिर वाराणसी की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन उधर यूपी में 'बाबा' भी उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।

48 घंटे में इलाज और पिंडदान की चेतावनी

इससे पहले भोजपुर और गयाजी के दौरों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को साफ किया। उन्होंने कहा, "जब भी कोई अपराधी हमारी पुलिस को चुनौती देता है, तो मैं सीधे फोन कर अधिकारियों को निर्देश देता हूँ कि इन्हें 48 घंटे के भीतर करारा जवाब मिलना चाहिए। अपराधियों का या तो पिंडदान होगा या फिर वे सलाखों के पीछे सड़ेंगे। अपराधी चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो, उसका बचना नामुमकिन है।"

Ad

उद्योगों के लिए सुशासन पहली शर्त

सीवान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के औद्योगिक विकास पर भी बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में बड़े उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश लाने के लिए कड़क कानून-व्यवस्था पहली शर्त है। राज्य में जैसे-जैसे सुशासन का दायरा और मजबूत होगा, वैसे ही उद्योग-धंधे भी फलेंगे-फूलेंगे।

बिहार में बढ़े एनकाउंटर और नेपाल कनेक्शन

सीएम सम्राट चौधरी के ये तीखे बयान ऐसे समय में आ रहे हैं जब बिहार पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ (एनकाउंटर) की घटनाओं में अचानक तेजी आई है। पुलिसिया कार्रवाई से डरकर अपराधी अक्सर नेपाल या अन्य राज्यों में शरण ले रहे हैं। हाल ही में पटना के चर्चित 'खान सर कोचिंग सेंटर' हमला मामले के आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जो गिरफ्तारी के डर से बिहार छोड़कर वहां छिपा हुआ था।

एक दिन में तीन जिलों का दौरा, करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री मंगलवार को ताबड़तोड़ तीन जिलों के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी:

  • सीवान: यहाँ 180 करोड़ रुपये की लागत वाली 38 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

  • रोहतास: बड्डी गांव पहुंचकर भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप को उनकी शादी की व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं।

  • कैमूर: माँ मुंडेश्वरी भवानी के दर्शन-पूजन किए और 196 करोड़ रुपये की 60 योजनाओं की सौगात देते हुए जनसभा को संबोधित किया।