Movie prime
Ad

दिल्ली से बिहार गांव आये युवक की हत्या! पेड़ से लटका मिला शव

होटल में काम करता था अभिनदंन, बुआ के घर श्राद्वकर्म में शामिल होने आया था

Ad

 
fanshi
WhatsApp Group Join Now

Ad

भोज के दौरान पट्टीदारों से हुई थी मारपीट, इसके बाद से हो गया था लापता

बुआ ने लगाया पट्टीदारों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही में 20 वर्षीय अभिनंदन यादव का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वह अपनी बुआ के यहां श्राद्वकर्म में शामिल होने आया था। घटना से पहले भोज के दौरान गांव के कुछ लोगों से उसके रिश्तेदार का विवाद हो गया था और उसने बीच-बचाव किया था। इसके बाद ही वह लापता हुआ और रविवार की दोपहर पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली। इस मामले में अभिनंदन की बुआ ने रात में मारपीट करने वालों पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। 

Ad
Ad

लौकही के अंधरामठ थाना क्षेत्र के बेगबना गांव निवासी त्रिभुवन यादव का पुत्र अभिनंदन यादव दिल्ली के एक होटल में में काम करता था और श्राद्धकर्म के लिए गांव आया हुआ था। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार रात एक भोज के दौरान हुए विवाद के बाद अभिनंदन लापता हो गया था। अभिनंदन का शव बाबूबरही थाना क्षेत्र के मुनि बाबा स्थान के पास पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। कुछ समय से दिल्ली से आकर वहगांव में ही रह रहा था। पिछले दस दिनों से अपनी फुआ संजू देवी के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने गया था। शनिवार रात भोज के दौरान भोजन परोसने को लेकर देवड़ा गांव के आनंद यादव और अभिनंदन के रिश्तेदार दीपांशु के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें जिसका अभिनंदन ने विरोध किया था।

Ad

उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया। फिर अभिनंदन रात में एक व्यक्ति के घर सोने चला गया। लेकिन देर रात वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने काफी तलाश की लेकिन पता नही चला। रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से एक किलोमीटर दूर मुनि बाबा स्थान स्थित उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। बुआ ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है वह उनके पट्टीदार बताये गये हैं। 

Ad
Ad