{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Varanasi News: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ वाराणसी में बीजेपी का महा-आक्रोश, अजय राय से माफी की मांग

कचहरी पर जुटे मंत्री और विधायक; मंत्री दयाशंकर मिश्र बोले- 'रस्सी जल गई ऐठन नहीं गई', गाली की आड़ छिपाने के लिए AI का बहाना बना रही कांग्रेस।

 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/2IyJW-eJUSk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/2IyJW-eJUSk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वाराणसी में सियासी पारा चढ़ गया है। इस बयान के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वाराणसी के कचहरी मुख्यालय के पास एक विशाल 'आक्रोश सभा' और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक सुर में अजय राय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

कचहरी पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, दिग्गजों ने संभाला मोर्चा

आक्रोश सभा में बीजेपी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा साफ देखने को मिला। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल, मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु', मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह और पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव समेत पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 

"रस्सी जल गई पर ऐठन नहीं गई" — मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु'

सभा के दौरान यूपी के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कांग्रेस नेतृत्व और अजय राय पर तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा पूर्व में दिए बयानों का जिक्र करते हुए कहा:

"कांग्रेस का यह दुर्भाग्य है कि देश की इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी आज पूरी तरह बौनी हो गई है। एक समय जो वटवृक्ष थी, वह आज गमले में सिमट चुकी है। कांग्रेस सिर्फ चंद राज्यों में बची है, लेकिन इनका गुमान और ऐठन अभी भी वैसी ही है। रस्सी जल गई लेकिन ऐठन नहीं गई। अब इनके प्रदेश स्तर के तुच्छ नेता भी प्रधानमंत्री को गाली देने पर उतर आए हैं।"

मंत्री दयालु ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'कांग्रेस मुक्त भारत' का सपना बहुत जल्द साकार होने वाला है क्योंकि इनके कर्म और गंदी जुबान इन्हें खुद खत्म कर देगी।

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की आड़ ले रही कांग्रेस

अजय राय के वीडियो को फेक या AI जनरेटेड बताने के दावों पर कड़ा पलटवार करते हुए दयाशंकर मिश्र ने कहा:

"आजकल किसी भी पाप को छुपाने के लिए 'AI' एक आसान आड़ और फेस सेविंग का जरिया बन गई है। अजय राय ने जो भी कहा है, वो अपने काफिले में गाड़ी के भीतर बैठकर सार्वजनिक रूप से कहा है। वीडियो बिल्कुल साफ है। लेकिन सच छुपाने के लिए वे AI का बहाना बना रहे हैं। खैर, इसकी जांच हो जाएगी, लेकिन काशी और उत्तर प्रदेश की जनता इस गंदी जुबान की सजा कांग्रेस को आने वाले चुनावों में देगी और पार्टी जीरो पर सिमट जाएगी।"

 

 

2027 के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा सीधा असर

जब मंत्री दयालु से पूछा गया कि क्या इस विवाद का असर 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा, तो उन्होंने बेबाकी से कहा, "निश्चित रूप से पड़ेगा। कांग्रेस के नेताओं ने चुन-चुनकर हमारे प्रधानमंत्री को जितनी गालियां दी हैं, देश की जनता ने उतनी ही गंभीरता से लेते हुए उनसे एक-एक राज्य छीना है। अब इन भाजपाइयों और कांग्रेसियों के पास अरब सागर और हिंद महासागर की गहराइयों में डूब मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।"

मणिकर्णिका घाट विवाद पर भी दी सफाई

मणिकर्णिका घाट पर मंदिरों को तोड़े जाने के आरोपों और उस पर बीजेपी द्वारा पूर्व में दिए गए AI वाले बयान के सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि वहां कोई खिलवाड़ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट दुनिया के सबसे बड़े शवदाह स्थल हैं। चूंकि यह मोक्ष की नगरी है, इसलिए वहां जगह बेहद सीमित थी। बीजेपी सरकार बिना किसी धार्मिकता या प्राचीनता से छेड़छाड़ किए, केवल जनता की सुविधा के लिए उन घाटों का सुंदरीकरण और विस्तार (पुनर्निर्माण) कर रही है, ताकि काशी गौरव के शिखर पर पहुंच सके।