Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी: शादी में 'नाचने' को लेकर भिड़े घराती-बाराती, जमकर हुई मारपीट, पुलिस ने हस्तक्षेप कर कराया सिंदूरदान

मिर्जामुराद के नयापुर गांव का मामला; हंगामे के बाद रुकी रस्में, पुलिस की मान-मनौव्वल के बाद विदा हुई दुल्हन

Ad

 
shaadi
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर ): उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं जब नाचने के विवाद में घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के नयापुर (बौड़रिया) गांव का है। द्वारचार के दौरान हुई इस मारपीट के बाद शादी की रस्में बीच में ही रुक गईं। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराई।

Ad
Ad

नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, नयापुर (बौड़रिया) गांव के निवासी नंदू गौतम की पुत्री की शादी शनिवार रात आयोजित थी। बारात आगमन के बाद बेहद उल्लास के साथ द्वारचार की रस्म चल रही थी। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।

Ad

मच गई अफरा-तफरी, रोकी गई रस्में

शादी समारोह में अचानक हुई इस मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मेहमान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। माहौल इतना बिगड़ गया कि वर और वधू पक्ष, दोनों ने ही शादी की रस्मों को बीच में रोक दिया। दोनों पक्षों में तनातनी के कारण शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई थी।

Ad

पुलिस ने कराया समझौता, खुशी-खुशी विदा हुई दुल्हन

हंगामे की सूचना मिलते ही पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले उपद्रव कर रहे लोगों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गों और जिम्मेदार लोगों को बैठाकर काफी देर तक मान-मनौव्वल और बातचीत का दौर चला।

शादी सकुशल संपन्न: पुलिस के हस्तक्षेप और समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हुए। गतिरोध खत्म होने के बाद दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में दोबारा शुरू की गईं और सिंदूरदान की रस्म सकुशल संपन्न हुई। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गया।