Home राष्ट्रीय मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार देख भड़के राहुल गांधी, कहा- मोदी सरकार ने किया अपमान…

मनमोहन सिंह का निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार देख भड़के राहुल गांधी, कहा- मोदी सरकार ने किया अपमान…

by Ankita Yadav
0 comments

नई दिल्ली I पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार स्थल और स्मारक को लेकर राजनीति बायबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर डॉ. मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Ad Image
Ad Image

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर करके सरकार ने उनका अपमान किया है। वह एक दशक तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके नेतृत्व में देश एक आर्थिक महाशक्ति बना। उनके द्वारा बनाई गई नीतियां आज भी गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।”

Ad Image
Ad Image

राहुल गांधी ने यह भी कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का हमेशा सम्मान किया गया और उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों पर किए गए, ताकि लोग बिना किसी कठिनाई के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान (भारत रत्न) और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को इस महान नेता और उनकी गौरवमयी कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।”

Ad Image
Ad Image

इसके पहले, शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर डॉ. मनमोहन सिंह के लिए अलग से स्मारक बनाने की मांग की थी। इस मांग में अकाली दल और आम आदमी पार्टी (AAP) भी कांग्रेस के साथ शामिल हो गए हैं।

Ad Image
Ad Image

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किए जाने पर हैरानी जताई और सवाल उठाया कि क्यों डॉ. मनमोहन सिंह के लिए राजघाट पर स्मारक नहीं बनाया गया।

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment