Home राष्ट्रीय अंतिम सफर पर मनमोहन…राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी और रक्षा मंत्री ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

अंतिम सफर पर मनमोहन…राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी और रक्षा मंत्री ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

by Ankita Yadav
0 comments

Manmohan Singh Funeral : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। तीनों सेनाओं ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad Image
Ad Image

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सेना के तोप गाड़ी में रखकर निगमबोध घाट लाया गया था और इस दौरान राहुल गांधी मृत देह के साथ गाड़ी में मौजूद थे। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य प्रमुख नेता घाट पर उपस्थित हैं।

Ad Image
Ad Image

मनमोहन सिंह की मृत शरीर को सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था, जहां डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह ने श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन किए।

Ad Image
Ad Image

मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर विवाद

मनमोहन सिंह के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक के लिए जमीन भी नहीं ढूंढ पाई, जो कि देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान है।

Ad Image
Ad Image

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से यह मांग की थी कि जहां मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार हुआ है, वहीं उनका स्मारक भी बनवाया जाए। हालांकि, गृह मंत्रालय ने देर रात यह बताया कि स्मारक के लिए सही स्थान तय करने में कुछ दिन और लग सकते हैं।

Ad Image

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात हो गया था। वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें घर पर बेहोश होने के बाद रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था, जहां अस्पताल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, उन्होंने रात 9:51 बजे अंतिम सांस ली।

Social Share

You may also like

Leave a Comment