Home महाकुंभ-2025 महाकुंभ 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, पक्षियों को खिलाया दाना

महाकुंभ 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, पक्षियों को खिलाया दाना

by Ankita Yadav
0 comments

प्रयागराज। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आधिकारिक दौरे पर प्रयागराज पहुंचीं है, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति संगम तट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया।

Ad Image
Ad Image

त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संगम तट पर इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज का यह पावन संगम गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के मिलन का स्थान है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है।

Ad Image

मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे साथ

Ad Image

राष्ट्रपति के इस दौरे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। संगम तट पर पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उनके साथ आध्यात्मिक क्षण साझा किए।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

संगम में पक्षियों को खिलाया दाना

राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम के किनारे प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया, जो कि प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक विशेष अनुभव होता है। पक्षियों को आहार देने की इस परंपरा को धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Ad Image
Ad Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे को लेकर प्रयागराज में विशेष तैयारियां की गई हैं। उनके आगमन से संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में उत्साह का माहौल है।

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment