Home वाराणसी Photos काशी में कश्मीर जैसी कड़ाके की सर्दी का अहसास : एक सप्ताह तक कोल्ड वेव का अलर्ट! तापमान में आएगी गिरावट

Photos काशी में कश्मीर जैसी कड़ाके की सर्दी का अहसास : एक सप्ताह तक कोल्ड वेव का अलर्ट! तापमान में आएगी गिरावट

by Ankita Yadav
0 comments

पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का कहर जारी है। रविवार को वाराणसी में भी मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे शहरवासियों को कश्मीर जैसी कड़ाके की सर्दी का अनुभव हुआ। इस मौसम में पहली बार ऐसा हुआ कि 10 घंटे से ज्यादा समय तक धूप नहीं निकली। घाट से लेकर शहर तक पूरा शहर कोहरे की आगोश में लिपटा रहा, लोग सड़कों पर जगह – जगह अलाव तापते दिखाई दिए।

Ad Image
Ad Image

गलन भरी पछुआ हवाओं का कहर

दिनभर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री था, जो रविवार को 6.5 डिग्री पर आ गया। दृश्यता का हाल यह रहा कि वातावरण के ऊपरी हिस्से में शून्य दृश्यता रही, जबकि सड़क पर यह केवल 50 मीटर तक सीमित रही।

Ad Image

सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं

Ad Image

बीएचयू के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पूरे सप्ताह कोल्ड वेव जारी रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

कोहरे के कारण रविवार को वाराणसी आने-जाने वाली ट्रेनें अपने समय से 9 से 10 घंटे तक देरी से चलीं। दिल्ली रूट पर ट्रेन संचालन सबसे अधिक प्रभावित रहा। 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत 9 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत 10 घंटे की देरी से रवाना हुई।

Ad Image
Ad Image

तापमान और नमी का हाल

रविवार को अधिकतम तापमान औसत से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा और 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान औसत से 2.3 डिग्री कम रहा और 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में नमी 92% रही, जो इस सीजन की सर्वाधिक है, जिससे गलन और बढ़ गई।

Ad Image

पिछले पांच दिनों में मौसम का हाल

तिथिअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
5 जनवरी14.46.5
4 जनवरी14.89.8
3 जनवरी15.86.5
2 जनवरी15.85.7
1 जनवरी16.311.2

पिछले 10 सालों में 5 जनवरी का मौसम

सालअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
202514.46.5
202418.714.6
202313.54.6
202217.410.1
202123.215.0
202017.210.2
201923.49.5
201814.67.4
201719.610.0
201624.99.4
201522.513.0
Social Share

You may also like

Leave a Comment