किसिंग सीन के दौरान अनकंफर्टेबल हुई थीं 'मुन्नाभाई MBBS' फेम एक्ट्रेस प्रिया बापट!

मशहूर एक्ट्रेस प्रिया बापट ने अपने करियर का एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म की शूटिंग के दौरान को-स्टार की हरकत से वो परेशान हो गई थीं।

'कहानी में इस सीन की क्या जरूरत थी?' डायरेक्टर से बार-बार पूछती थीं प्रिया बापट

प्रिया बापट ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में सिर्फ एक किसिंग सीन था। स्क्रिप्ट रीडिंग के समय से ही उन्हें इस सीन को लेकर डाउट था, जिसके बारे में उन्होंने डायरेक्टर से सवाल भी किया था।

डायरेक्टर के कहने पर सिर्फ एक 'किस' के लिए मानी थीं एक्ट्रेस प्रिया बापट

एक्ट्रेस ने बताया कि डायरेक्टर उस इंटीमेट सीन को लेकर काफी जोर दे रहे थे। आखिर में उन्होंने अपनी झिझक तोड़ने का फैसला किया और केवल एक बार के किसिंग सीन के लिए हामी भर दी।

"शूटिंग के दौरान वो मुझे बार-बार जबरदस्ती किस करता रहा" - प्रिया बापट

प्रिया बापट ने खुलासा किया कि गाने की शूटिंग के दौरान को-स्टार बार-बार सीन को इम्प्रोवाइज करने के बहाने उन्हें चूमता रहा। उस वक्त वो इतनी डर गईं कि अपने लिए आवाज भी नहीं उठा सकीं।

डिनर-ब्रेकफास्ट और स्विमिंग के बहाने लगातार मैसेज भेजता था को-स्टार

सेट के अलावा को-स्टार होटल में भी प्रिया को परेशान करता था। अलग कमरे में होने के बावजूद वह लगातार मैसेज भेजकर कभी स्विमिंग सिखाने तो कभी डिनर और ब्रेकफास्ट के बहाने अपने पास बुलाता था।

हर रात पति उमेश कामत को फोन कर रोती थीं प्रिया, सुनाई पूरी आपबीती

प्रिया बापट इस बर्ताव से बेहद परेशान थीं। वह हर रात अपने पति उमेश कामत को फोन कर रोती थीं और पूरी स्थिति शेयर करती थीं। इसके बाद उनके पति खुद शूटिंग लोकेशन पर पहुंच गए थे।

संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' में नजर आ चुकी हैं प्रिया

प्रिया बापट ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वह संजय दत्त की मशहूर फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' और 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर' जैसी बड़ी फिल्मों में अहम रोल निभा चुकी हैं।

2 बार महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार जीत चुकी हैं बेहतरीन एक्ट्रेस प्रिया बापट

फिल्म ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय!’ से पहचान बनाने वाली प्रिया मराठी सिनेमा और ओटीटी का बड़ा नाम हैं। साल 2011 में उन्होंने एक्टर उमेश कामत से शादी की थी और उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।