Home यूपी उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप: अगले दो से तीन दिनों में 4-5 डिग्री गिरेगा पारा! IMD ने इन 50 जिलों में किया कोल्ड डे का अलर्ट

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप: अगले दो से तीन दिनों में 4-5 डिग्री गिरेगा पारा! IMD ने इन 50 जिलों में किया कोल्ड डे का अलर्ट

by Ankita Yadav
0 comments

उत्तर भारत में नए साल के आगमन से पहले ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में बढ़ती गलन ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। साथ ही, मंगलवार को उत्तर भारत के 50 से अधिक जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ठंडी हवाओं के कारण कंपकंपी का माहौल है, जबकि लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Ad Image
Ad Image

आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन कई स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, और अंबेडकरनगर जैसे जिलों में कोहरा और शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। उत्तरी पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को घने कोहरे के कारण 24 से अधिक ट्रेनें विलंब से चलीं।

Ad Image

सोमवार का मौसम: घना कोहरा और कड़ाके की ठंड

Ad Image

सोमवार को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई रही। इस कोहरे ने गलन और ठिठुरन को और बढ़ा दिया। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंडक और बढ़ गई। कोहरे की स्थिति ऐसी थी कि चुर्क और आजमगढ़ में दृश्यता महज 50 मीटर तक सीमित हो गई, जबकि कुशीनगर, अलीगढ़ और मुरादाबाद में दृश्यता 100 मीटर रही।

Ad Image
Ad Image
Ad Image

शीत दिवस की चेतावनी वाले जिले

लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बदायूं, और इटावा समेत 50 से अधिक जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Ad Image
Ad Image

नए साल पर ठंड का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी 2025 में ठंड और अधिक बढ़ने के आसार हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेगा, जिससे उत्तर प्रदेश में भी तापमान गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। बुलंदशहर सोमवार को उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, और इटावा में दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। 1 से 5 जनवरी तक हल्के से मध्यम कोहरे के बीच मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Ad Image
Social Share

You may also like

Leave a Comment