Movie prime

उत्तर भारत में ठंड का कहर : 11 साल में सबसे सर्द रही 2 जनवरी, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम...

Ad

Ad
 
उत्तर भारत में ठंड का कहर : 11 साल में सबसे सर्द रही 2 जनवरी, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम...
Ad

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। गुरुवार को दिन में हल्की धूप तो निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। हवा में अधिक नमी के कारण धूप का असर फीका रहा। वहीं यूपी के कई जिलों में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की चादर दिखाई दी, जिससे कुछ ही दूरी तक देख पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीण इलाकों में गलन भरी ठंड ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया है।

Ad

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते दिन में भी ठिठुरन भरी ठंड का अनुभव हो रहा है, जबकि रात में सर्दी और अधिक बढ़ जाती है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.4℃ और अधिकतम 17.1℃ दर्ज किया गया है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर : 11 साल में सबसे सर्द रही 2 जनवरी, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम...

बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, यह बारिश केवल चुनिंदा क्षेत्रों में ही हो सकती है। अगले 24 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आने की संभावना है।

Ad

3 जनवरी का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 3 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिनभर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि सुबह और देर रात पूर्वी व पश्चिमी जिलों में कोहरा अधिक दिखाई दे सकता है। कहीं-कहीं हल्की धूप खिलने की संभावना है। फिलहाल शीतलहर या घने कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, और बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।

Ad
उत्तर भारत में ठंड का कहर : 11 साल में सबसे सर्द रही 2 जनवरी, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम...

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

4 और 5 जनवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 6 जनवरी को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम अलर्ट की चेतावनी नहीं दी गई है।

11 साल में सबसे कम तापमान दर्ज

बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 11 वर्षों में 2 जनवरी का सबसे कम तापमान है। इसके साथ ही यह दिन मौजूदा सीजन का सबसे ठंडा दिन भी साबित हुआ।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

4 और 5 जनवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 6 जनवरी को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम अलर्ट की चेतावनी नहीं दी गई है।

तापमान का आंकड़ा

गुरुवार को अधिकतम तापमान औसत से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 15.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को यह 16.3 डिग्री था। न्यूनतम तापमान बुधवार को 11.2 डिग्री था, जो बृहस्पतिवार को गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह औसत से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

वैज्ञानिकों की राय

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव बाटला ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते हवा में नमी बढ़ गई है, जिससे ठंड का असर तेज हो गया है। आगामी दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सर्दी और बढ़ने की संभावना है

पिछले 11 वर्षों का 2 जनवरी का तापमान

साल न्यूनतम तापमान (℃) अधिकतम तापमान (℃)
2025 5.7 15.8
2024 9.4 17.2
2023 15.8 24.0
2022 21.6 23.6
2021 15.5 22.5
2020 10.5 12.8
2019 8.0 21.2
2018 7.6 14.7
2017 10.1 23.2
2016 8.1 10.2
2015 9.4 17.0
Ad

Ad