लहूलुहान मिली महिला: जांच में जुटी पुलिस की 2 टीमें, महिला अस्पताल में भर्ती

लहूलुहान मिली महिला: जांच में जुटी पुलिस की 2 टीमें, महिला अस्पताल में भर्ती

वाराणसी,भदैनी मिरर। भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवा क्षेत्र की कोल्हुआवीर व्यायाम शाला के पास बुधवार को लहूलुहान एक महिला के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर उच्चाधिकारीयों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए। वहीं महिला को निर्वस्त्र देख कर आसपास की महिलाओं ने उसे कपड़ा पहनाया। पूछताछ के दौरान व्यायाम शाला की देखरेख करने वाले विश्वनाथ ने बताया कि रात 10 बजे क्षेत्र की दुकानें बंद होने के बाद यहां कोई नहीं आता है। यह जरूर है कि व्यायाम शाला का छोटा गेट हमेशा खुला रहता है। आसपास की महिलाओं का कहना है कि महिला का जितना रक्तरसाव हुआ है उससे लगता है कि महिला गर्भवती थी और उसका गर्भपात हो गया है।

एसीपी भेलुपुर प्रवीण सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं मिले है, महिला कभी मोहम्दाबाद तो कभी गाजीपुर का पता बता रही है। महिला कांस्टेबल को उसके साथ बातचीत के लिए लगाया गया है। प्रथम दृष्टया आशंका है की महिला का गर्भपात हो गया है। जिसकी वजह से शरीर से रक्तरसाव ज्यादा हुआ है। निर्वस्त्र के सवाल पर एसीपी ने बताया कि रक्तरसाव के कारण महिला की साड़ी गीली होने से उसने व्यायामशाला के कुएं पर खोला था। बाबजूद इसके पुलिस की 2 टीमें लगाई गई है, जांच कराई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध हरकत नहीं मिली है।