Home वाराणसी एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी ने हासिल की नई उपलब्धि: उत्तर-पूर्वी भारत का बना पहला लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर

एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी ने हासिल की नई उपलब्धि: उत्तर-पूर्वी भारत का बना पहला लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर

by Bhadaini Mirror
0 comments

वाराणसी। एपेक्स हॉस्पिटल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। इसे उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा लिवर ट्रांसप्लांट केंद्र के रूप में मान्यता दी गई है।

Ad Image
Ad Image

विशेषज्ञ निरीक्षण दल ने मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के तहत हॉस्पिटल में उपलब्ध विश्वस्तरीय सुविधाओं का गहन निरीक्षण करने के बाद यह पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किया।

Ad Image

आधुनिक ट्रांसप्लांट यूनिट

Ad Image

एपेक्स हॉस्पिटल की अत्याधुनिक ट्रांसप्लांट यूनिट में ट्रांसप्लांट ऑपरेशन थिएटर, लेवल-4 आईसीयू, उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं जैसे पैथोलॉजी, पॉइंट ऑफ सर्विस अल्ट्रासाउंड, पेट सीटी, एमआरआई, सीटी स्कैन और ब्लड बैंक की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह प्रमाणपत्र इन्हीं उच्च मानकों और सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया।

Ad Image
Ad Image

विशेषज्ञों की कुशल टीम

लिवर ट्रांसप्लांट के लिए एपेक्स हॉस्पिटल की टीम में देश के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हैं:

Ad Image
Ad Image
  • डॉ. अंकुर गर्ग और डॉ. सौरभ सिंघल (लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन)
  • डॉ. अभिषेक वर्मा (गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट)
  • डॉ. आशीष श्रीवास्तव(क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ)
  • डॉ. अभिषेक सिंह(एनेस्थेसियोलॉजिस्ट)
  • डॉ. सुनील दुबे (रेडियोलॉजिस्ट)
  • डॉ. संदीप नौटियाल (पैथोलॉजिस्ट)

एपेक्स हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. स्वरूप पटेल ने कहा, उत्तर-पूर्वी भारत में ट्रांसप्लांट से संबंधित सभी सेवाएं—जांच, सर्जरी, और देखभाल—एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना हमारी बड़ी उपलब्धि है। यह हमारे मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगा।”

Ad Image

यह मान्यता एपेक्स हॉस्पिटल को उत्तर-पूर्वी भारत के स्वास्थ्य मानचित्र पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करती है। यहां लिवर ट्रांसप्लांट के लिए जरूरी हर सेवा और सुविधा उपलब्ध है, जो इस क्षेत्र के मरीजों को नई उम्मीद प्रदान करेगी।

Social Share

You may also like

Leave a Comment