{"vars":{"id": "125128:4947"}}

जनाब! ईद मुबारक: अकीदत के साथ पढ़ी गई नमाज, एक-दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद 

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ईद-उल-फितर का जश्न उल्लासपूर्ण रहा। ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ जुटी, नमाज के बाद अमन और एकता की दुआ की गई। पुलिस-प्रशासन ने पूरे जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

 

वाराणसी। शनिवार सुबह पूरे शहर में ईद-उल-फितर की रौनक दिखी। तड़के से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब उमड़ने लगा। पुलकोहना ईदगाह, काशी विद्यापीठ रोड स्थित बड़ी ईदगाह और ज्ञानवापी मस्जिद सहित सभी प्रमुख स्थलों पर हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ सजदा कर रब की इबादत की। तय समय से पहले ही मस्जिदें भर गईं और बाहर तक नमाजियों की कतारें लग गईं।

नमाज के बाद लोगों ने अमन, भाईचारे और एकता की दुआ की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर ईद की खुशियों की चमक साफ दिखी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Bl-aihImexE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Bl-aihImexE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

लोहता: महिलाओं ने भी की बा-जमात नमाज

लोहता के चंदापुर स्थित ईदगाह में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी पर्दानशीं व्यवस्था के बीच बा-जमात नमाज अदा की। नमाज के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।
बड़ी ईदगाह लोहता भट्ठी में सबसे अधिक भीड़ रही।

धन्नीपुर, महमूदपुर, हरपालपुर, कोटवा, मंगलपुर सहित कई गांवों की मस्जिदों—कुल 56 स्थलों—में ईद की नमाज शांति और उल्लास के साथ अदा हुई।

eid al fitr 2026eid mubarak hindi
 

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा ईद का उल्लास

ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने सुबह मस्जिदों में नमाज पढ़ी और दोपहर बाद घरों में सेंवइयां और पकवानों का स्वाद लिया। गौर, बेनीपुर, करधना, मुबारकपुर (इस्लामपुर), मेहदीगंज, खोचवा, मिर्जामुराद, पुरे, खजुरी और काशी विद्यापीठ ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में अमन की दुआ के साथ ईद मनाई गई।

हरहुआ क्षेत्र के सरायकाजी, आयर, पिसौर सहित अन्य गांवों में भी त्योहार सकुशल सम्पन्न हुआ। रोहनिया के मोहनसराय, बीरभानपुर, पयागपुर, असवारी, काशीपुर, शहावाबाद, अमरा, बच्छाव, रमसीपुर सहित कई स्थानों पर ईद का उल्लास दिखाई दिया।

चौबेपुर के बनकट, डुबकियां, धरहरा, पलकहा, कौवापुर और चंद्रवती में भी ईद की नमाज अदा की गई। जक्खिनी संवाद के अनुसार पनियरा, इटही, भवानीपुर और नरसड़ा गांवों में भी ईद का त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

ज्ञानवापी मस्जिद में हिंदुओं ने भी दी शुभकामनाएं

ज्ञानवापी में मौलाना अब्दुल आखिर नोमानी ने नमाज के दौरान भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया।
नमाज के बाद हिंदू समाज के लोगों ने भी नमाजियों से गले मिलकर ईद की बधाई दी, जिसने आपसी सद्भाव की अनोखी मिसाल पेश की।

सुरक्षा व्यवस्था: पूरे शहर में कड़ी निगरानी

ईद के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभी मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं और सभी धर्मगुरुओं से संवाद किया गया।
उन्होंने कहा कि—

  • परंपरा के अनुसार ही त्योहार मनाने का आग्रह किया गया
  • सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है
  • ड्रोन, सीसीटीवी और बॉडी-वॉर्न कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग
  • पुलिस हर संवेदनशील क्षेत्र में भ्रमणशील रही

उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रबंधन कमेटियां और पुलिस मिलकर हर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।