मुकदमा झेल न पाओगे...की धमकी देने वाले इंस्पेक्टर का तबादला, SOG-2 भंग, कई थानेदार इधर से उधर
मिर्जामुराद थानेदार और रोडवेज चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, गोपाल जी कुशवाहा पर जताया भरोसा
May 16, 2026, 23:41 IST
वाराणसी। कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस आयुक्त (CP) मोहित अग्रवाल ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त ने लापरवाही बरतने वालों को कड़ा संदेश देते हुए SOG-02 को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। और इसके सभी कर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया है। इसके साथ ही कई थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है।
पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, विवेचना और कानून-व्यवस्था में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी ही थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बने रहेंगे।
प्रदर्शन आधारित जवाबदेही तय करते हुए पुलिस आयुक्त ने निम्नलिखित फेरबदल किए हैं।अधिकारी का नाम कहाँ से कहाँ को नि0 श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक, मिर्जामुराद से पुलिस लाइन, नि0 श्री गोपाल जी कुशवाहा थाना साइबर क्राइम से प्रभारी निरीक्षक, मिर्जामुराद, नि0 शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक, कैंट से प्रभारी निरीक्षक सिगरा, नि0 संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक, सिगरा से प्रभारी निरीक्षक, रामनगर, नि0 राजकिशोर पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक, रामनगर से प्रभारी निरीक्षक कैंट, उ0नि0 कुमार गौरव सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज (सिगरा) से पुलिस लाइन, उ0नि0 विकास सिंह PRO, पुलिस आयुक्त से चौकी प्रभारी रोडवेज (सिगरा) हुए।
रिक्रूट आरक्षियों के लिए 'कड़ा' ट्रेनिंग शेड्यूल और सोशल मीडिया गाइडलाइंस गोष्ठी में नए रिक्रूट आरक्षियों (सिपाहियों) के प्रशिक्षण और अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया: 12 घंटे की ट्रेनिंग: सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नए रिक्रूटों को प्रतिदिन 6 घंटे इनडोर और 6 घंटे आउटडोर व्यावहारिक प्रशिक्षण दें। अभिलेखों की समझ: इनडोर ट्रेनिंग में रिक्रूटों को CCTNS, ग्राम अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (HS) रजिस्टर, त्योहार, NCR और गुमशुदगी रजिस्टर की पूरी जानकारी दी जाएगी। नए सिपाहियों को सोशल मीडिया पॉलिसी का शत-प्रतिशत अनुपालन करने की हिदायत दी गई है।
यातायात सुधार: RTC स्कीम और ZFD अभियान
वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है: स्कीम शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक मार्शल और थाना प्रभारी आपसी समन्वय से जाम की समस्या को कम करेंगे।
सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य पर लाने के लिए तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट और रॉन्ग साइड चलने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों पर गैंगस्टर और महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस पुलिस आयुक्त ने विवेचना की समय-सीमा तय करते हुए कहा कि सामान्य मामलों में 60 दिन और गंभीर मामलों में 90 दिन के भीतर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जानी चाहिए। गोतस्करी, चोरी, नकबजनी, धोखाधड़ी, NDPS और साइबर अपराधियों के खिलाफ तत्काल गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने की बात कही गई है।
पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल्स को प्राथमिकता के आधार पर रिसीव किया जाए। यदि कॉल छूट जाती है, तो तत्काल 'कॉल बैक' कर शालीनता से उनकी बात सुनी जाए। इसके साथ ही आईजीआरएस (IGRS) शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि का स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री आलोक प्रियदर्शी सहित कमिश्नरेट के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।