World Ozone Day 2026: आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में मनाया गया ओजोन दिवस2
वाराणसी के महाविद्यालय में आयोजित ओजोन दिवस समारोह के दौरान छात्राओं ने ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण से जुड़े उपायों पर अपने विचार साझा किए।
वाराणसी
आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में आज 'विश्व ओजोन दिवस' बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (जीवविज्ञान) की छात्राओं खुशी मिश्रा एवं आयशा मौर्य ने विशेष रूप से सहभागिता की और ओजोन संरक्षण से संबंधित अपने विचार सभी के सामने रखे। इस पूरे आयोजन का मुख्य संदेश “ओजोन परत की रक्षा करना, पृथ्वी और अपने भविष्य की रक्षा करना है” रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।