वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला ने मौके पर तोड़ा दम, भाई गंभीर
मोहनसराय में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: मां की सेवा कर घर लौट रही महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
Updated: May 3, 2026, 15:08 IST
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार की दोपहर बेटी के रिश्ता के लिए भाई के साथ बाइक पर बैठ कर घर जा रही महिला को ट्रक ने पीछे जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई जब की भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बेबी देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी घनश्याम सरोज निवासी निदूर, चौरी (भदोही) लगभग 1 पखवार से अपने मां के स्वास्थ खराब होने के कारण हेरिटेज अस्पताल में उनके साथ थी, रविवार को उनकी बेटी के शादी के रिश्ते के लिए लड़के पक्ष के लोग देखने आने वाले थे जिसके वजह से वह अपने भाई कैलाश सरोज उम्र 28 वर्ष निवासी घोसिया (औराई) भदोही के साथ बाइक से घर जा रही थी। वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले हाईवे पर मोहनसराय पहुंचे ही थे कि पीछे से एक अज्ञात ट्रक बाइक पर जोर दार टक्कर मार दी जिससे वह उसके चपेट में आ गए जिससे बेबी देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भाई कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौका देख ट्रक लेकर प्रयागराज के तरफ फरार हो जाता है।
वही राहगीरों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। और घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना परिजनों को हुई घर में कोहराम मच गया। बेटी के रिश्ते के लिए घर में शामिल होने जा रही तुरंत सब मातम में बदल गया।
मृतक महिला के दो पुत्र व एक पुत्री बताई गई जबकि उनके पति बुनकर का काम करके परिवार का भरण पोषण करते है। इस दुखद घटना से पति और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
वही इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि मृतक महिला के भाई ने तहरीर दी है हाइवे पर लगी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे जल्द ही चालक को पकड़ कर कार्यवाही की जाएगी।