वाराणसी : सड़क हादसे में महिला की मौत, फिर उस पर से गुजर गये कई वाहन
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोला गांव के सामने वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर हुआ हादसा
Jan 31, 2026, 11:45 IST
शव क्षत-विक्षत हो जाने से नही हो सकी है पहचान, पुलिस शिनाख्त में जुटी
वाराणसी, भदैनी मिरर। चोलापुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर गोला गांव के सामने शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यही नही सड़क पर पड़ी लाश को वाहन सवारों ने ध्यान नही दिया या अमानवीयता बरती गई, उस लाश पर से कई वाहन गुजर गये। इससे महिला का शव क्षत-विक्षत पड़ा रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि किसी वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और महिला की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।