Varanasi Traffic Advisory: 31 अक्टूबर को CM योगी और रेलमंत्री का दौरा, 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और भारी वाहन बंद
31 अक्टूबर को वाराणसी में VVIP का कड़ा पहरा; CM योगी और रेलमंत्री के दौरे पर 20 रूटों पर डायवर्जन, तीन घंटे पहले से थमेंगे ऑटो व ई-रिक्शा
भदैनी मिरर ट्रैफिक डेस्क, वाराणसी: वाराणसी में शनिवार (31 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के रेलमंत्री के प्रस्तावित आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। VVIP के आगमन से ठीक 03 घंटे पूर्व से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों पर रोक और डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
प्रमुख रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बसों का प्रवेश बंद
यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार शहर के आंतरिक और बाहरी मार्गों पर वाहनों का आवागमन इस प्रकार प्रबंधित रहेगा:
-
शहर के अंदर ऑटो/ई-रिक्शा पर प्रतिबंध:
-
कचहरी से पुलिस लाइन होकर चौकाघाट तक।
-
लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन होते हुए विश्वेश्वरगंज तक।
-
अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज और गिलट बाजार क्षेत्र।
-
कैंट रेलवे स्टेशन से BHU जाने वाले ऑटो लहरतारा/भिखारीपुर के बजाय सिगरा-रथयात्रा रूट से होकर जाएंगे।
-
मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-
-
इंटर-स्टेट व भारी बसों का डायवर्जन:
-
जौनपुर, गाजीपुर व आजमगढ़ से आने वाली बसें: हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक आएंगी और वहां से परमपुर, लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक जाएंगी।
-
प्रयागराज व मिर्जापुर से आने वाली बसें: मुड़ैला तिराहा तक ही आएंगी और वहीं से वापस कर दी जाएंगी।
-
अखरी अंडरपास: की तरफ से आने वाली बसें तिखरापुर की बजाय मोहनसराय/डाफी की तरफ डायवर्ट होंगी।
-
हरहुआ ओवरब्रिज: बाबतपुर की तरफ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड चौराहा की तरफ डायवर्ट की जाएंगी।
-
बाबतपुर चौकी: भारी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट/हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें बड़ागांव की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
-
शहर के आंतरिक डायवर्जन प्वाइंट्स
-
नरिया तिराहा: भिखारीपुर की तरफ वाहनों का जाना बंद रहेगा; वाहन करौंदी व चितईपुर होकर जाएंगे।
-
भिखारीपुर तिराहा: मंडुवाडीह चौराहा की तरफ नो-एंट्री रहेगी; सुंदरपुर-चांदपुर मार्ग का प्रयोग करना होगा।
-
लहरतारा चौराहा: मंडुवाडीह और कैंट की तरफ वाहन नहीं जाएंगे; इंग्लिशियालाइन की तरफ रास्ता रहेगा।
-
रथयात्रा व आकाशवाणी तिराहा: महमूरगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को सिगरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-
महमूरगंज ओवरब्रिज व तिराहा: मंडुवाडीह, रथयात्रा व लहरतारा की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा; ट्रैफिक ककरमत्ता व आकाशवाणी की ओर जाएगा।
-
अमर उजाला व विश्वेश्वरगंज तिराहा: मैदागिन और लहुराबीर की तरफ जाने वाली चार पहिया गाड़ियाँ लकड़ीमंडी होकर गोलगड्डा की तरफ जाएंगी।
यातायात पुलिस की अपील और हेल्पलाइन नंबर
वाराणसी ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि VVIP दौरे को देखते हुए असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें और अति आवश्यक होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर यात्रा पर निकलें।
-
ट्रैफिक कंट्रोल रूम:
7839856994 -
ट्रैफिक हेल्पलाइन:
7317202020