{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी : संदिग्ध हालात में खिलौने बनाने वाले कारीगर की रवींद्रपुरी चौराहे के पास मिली लाश 

रामनगर का रहनेवाला था शिवप्रसाद, शराब की लत और पारिवारिक कलह बना मौत का कारण

 

कश्मीरीगंज में रहकर बनाता था लकड़ी के खिलौने

वाराणसी, भदैनी मिरर। भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहा के पास गुरुवार की शाम सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिव प्रसाद विश्वकर्मा (34 वर्ष) निवासी रस्तापुर, थाना रामनगर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/thHUybgqta4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/thHUybgqta4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

परिजनों के अनुसार, शिव प्रसाद दो दिन से लापता था। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। इसके बाद से परेशान परिवारवाले उसकी तालाश कर रहे थे। गुरुवार की शाम आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहा के पास शव मिलने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उसकी जेब से मिले वोटर आईडी से पहचान हुई थी। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि शिव प्रसाद का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसके शराब की लत के कारण अक्सर घर पर झगड़े होते थे। पत्नी अब भी परिवार के साथ ही रहती हैं। मृतक का एक बेटा भी है।

परिवार में वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। शिव प्रसाद कश्मीरीगंज में लकड़ी के खिलौने बनाने का काम करता था और वहीं किराए के कमरे में रहता भी था। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हालांकि घटना का कारण पारिवारिक कलह और नशे की लत बता रहे हैं।