{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Varanasi: चोलापुर में नए SO को चोरों ने दी सलामी, दरवाजे से चोर उड़ा ले गए बाइक

जंसा में भी इन्हीं के कार्यकाल में उड़ी थी दरोगा की बाइक, मामले ने पकड़ा था तुल

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। चोलापुर थाना क्षेत्र में नवंबर माह में चोरों ने बाइक चोरी का रिकॉर्ड बना दिया है। नए SO सत्यजीत सिंह ने कल ही चोलापुर का चार्ज संभाला था और आज सुबह ही चोरों ने उन्हें सलामी दे दी।

ताजा मामला नवापुरा गांव का है। दीपक पटेल की सफेद अपाचे बाइक UP 65 EU 3394 रात में दरवाजे पर खड़ी थी। सुबह 5 बजे देखा तो बाइक गायब मिली। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। पीड़ित ने चोलापुर थाने में तहरीर दी है।

जंसा में भी हो चुकी है ऐसी घटना -

बता दें कि SO सत्यजीत सिंह इससे पहले जंसा में थाना प्रभारी थे। उन्हीं के कार्यकाल में जंसा में तैनात SI अजय कुमार की TVS अपाचे बाइक UP 71 BD 5590 दिनांक 02/11/2026 की रात चौखंडी से चोरी हो गई थी। 7/11/26 को FIR दर्ज हुई थी, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस की किरकिरी हुई थी।

सूत्रों के अनुसार नवंबर माह में ही चोलापुर क्षेत्र में लगभग दर्जनों बाइक चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं, बरामदगी शून्य है। ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जब इस मामले में खबर के लिए SO चोलापुर के CUG पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका CUG नहीं उठा।