{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: जैतपुरा के बघवा नाला के पास वरुणा नदी में मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया स्थित बघवा नाला के पास नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में शव बहकर आने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस शिनाख्त में जुटी है।

 

वाराणसी



कमिश्नरेट वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरैया इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। दिनांक 21 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बघवा नाला के पास वरुणा नदी में लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों और स्थानीय नागरिकों की मदद से शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह शव नदी में बहकर कहीं और से आया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।