{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जानेवाला किशोर गिरफ्तार

सिंधोरा पुलिस ने किशोरी से 19 फरवरी को नासिक से किया था किशोरी को बरामद

 

अब पुलिस ने किशोर को किया गिरफ्तार

वाराणसी, भदैनी मिरर। सिंधोरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को भगा ले जाने के आरोपित नाबालिग किशोर को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। 
जानकारी के अनुसार किशोरी के परिजनों की ओर से 19 फरवरी की रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री सिंधोरा क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज जाने के उद्देश्य से घर से निकली थी, किंतु वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने किशोरी को 22 फरवरी को नासिक (महाराष्ट्र) से किशोरी को बरामद कर लिया। अब पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार किया है।