वाराणसी: ‘गिरि ज्वेलर महल’ का भव्य उद्घाटन, स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने दिया आशीर्वाद
काशी में आभूषणों के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ; महापौर अशोक तिवारी और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह समेत कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत कर फाउंडर कार्तिक गिरि को दी शुभकामनाएं।
भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, वाराणसी: धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में आभूषणों की दुनिया का एक नया और भव्य ठिकाना जुड़ गया है। शहर में आभूषणों के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान ‘गिरि ज्वेलर महल’ का शुभ उद्घाटन परम पूज्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के कर-कमलों द्वारा विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी जी ने प्रतिष्ठान के फाउंडर कार्तिक गिरि और उनकी पूरी टीम को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया।
मेकिंग चार्ज की भ्रांतियों को दूर करने की पहल
उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के हितों और पारदर्शिता पर जोर देते हुए गिरि ज्वेलर महल के फाउंडर कार्तिक गिरि ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आभूषणों की खरीदारी के समय अक्सर मेकिंग चार्ज को लेकर ग्राहकों के मन में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। ग्राहकों को सही और स्पष्ट जानकारी के साथ पूरी पारदर्शिता उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत भव्य शुभारंभ के उपलक्ष्य में गिरि ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष 'दीपावली फेस्टिवल ऑफर' का भी ऐलान किया है।
दिग्गज जनप्रतिनिधियों और गणमान्य हस्तियों का लगा जमावड़ा
उद्घाटन समारोह में बनारस की कई नामचीन राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, वाराणसी शोरूम के अधिष्ठाता विवेक गुप्ता और गौरी शंकर धानुका सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों की बड़ी मौजूदगी से यह उद्घाटन समारोह शहर में चर्चा का विषय बना रहा।