Varanasi School Holiday: वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल
जिलाधिकारी के आदेश पर प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड (UP, CBSE, ICSE) के स्कूल रहेंगे बंदजिलाधिकारी के आदेश पर प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड (UP, CBSE, ICSE) के स्कूल रहेंगे बंद
वाराणसी (भदैनी मिरर): काशी के ऐतिहासिक पर्व और आगामी चुनावों के मद्देनजर वाराणसी जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो दिनों के अवकाश की घोषणा की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद में 22 अक्टूबर और 23 अक्टूबर 2026 को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
किन कारणों से रहेगा अवकाश?
-
भरत मिलाप (22 अक्टूबर): जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा निर्गत सार्वजनिक अवकाश तालिका के तहत 22 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्ध 'नाटी इमली के भरत मिलाप' का स्थानीय अवकाश रहेगा। इस पावन अवसर पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
-
एमएलसी चुनाव (23 अक्टूबर): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक क्षेत्र एवं खण्ड शिक्षक क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत 23 अक्टूबर को मतदान दिवस है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार इस दिन विशेष आकस्मिक अवकाश की सुविधा भी प्रदान की गई है।
इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश
यह आदेश जनपद वाराणसी में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित होने वाले सभी प्रकार के विद्यालयों पर सख्ती से लागू होगा:
-
परिषदीय विद्यालय (Basic/Primary Schools)
-
राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
-
मान्यता प्राप्त विद्यालय
-
आई०सी०एस०ई० (ICSE), सी०बी०एस०ई० (CBSE) तथा अन्य सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान।
प्रशासन की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।