Varanasi: वाराणसी में PM आगमन को लेकर रूट डायवर्जन जारी; राजघाट पुल, चौकाघाट और पड़ाव मार्ग पर ऑटो, ई-रिक्शा और मालवाहकों पर बैन
1 घंटे पहले वाहनों और पैदल आवाजाही पर पूरी तरह रोक;जाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट जाने वाले रास्ते बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी में वीवीआईपी (VVIP) कार्यक्रम और एयर शो के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था व यातायात सुगमता बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत शहर के कई प्रमुख रास्तों, चौराहों और पुलों पर ऑटो, ई-रिक्शा, दोपहिया तथा भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
प्रमुख मार्ग और वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध
-
पुलिस लाइन से राजघाट मार्ग:
-
समय: सुबह 08:00 बजे से वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक।
-
प्रतिबंध: पुलिस लाइन से पांडेयपुर, चौकाघाट चौराहा, गोलगड्डा और राजघाट तक ऑटो एवं ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-
-
सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट मार्ग:
-
समय: सुबह 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक।
-
प्रतिबंध: सूजाबाद (पड़ाव) की तरफ से चौकाघाट की ओर जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
-
वैकल्पिक मार्ग: वाराणसी से चंदौली जाने वाले वाहन संदहा रिंग रोड, बलुआ पुल / विश्वसुंदरी पुल अथवा टेंगरा मोड़ होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
-
-
राजघाट पुल एवं मालवाहक वाहन:
-
समय: सुबह 07:00 बजे से सूजाबाद की तरफ से समस्त मालवाहक (Heavy Commercial) वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
-
विशेष प्रतिबंध: राजघाट पुल पर वीवीआईपी के आगमन/प्रस्थान से ठीक 01 घंटे पूर्व सभी प्रकार के वाहनों एवं पैदल आवाजाही (Pedestrian Movement) पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
-
यातायात पुलिस की जनता से अपील
अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), वाराणसी ने सर्वसंबंधितों और नागरिकों से अपील की है कि:
-
प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम और रूट डायवर्जन को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों (Alternate Routes) का ही प्रयोग करें।
-
अत्यंत आवश्यक परिस्थिति होने पर ही पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर वीवीआईपी कार्यक्रम क्षेत्र के मार्गों में निकलें।
-
यातायात व्यवस्था को सकुशल संपन्न कराने में वाराणसी यातायात पुलिस का सहयोग करें।
यातायात हेल्पडेस्क व कंट्रोल रूम नंबर
यात्रा से पहले या रास्ते में किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
-
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91-7839856994
-
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: +91-7317202020