वाराणसी : गैस सिलेंडर को कबाड मे डालकर जताया विरोध
रसोई गैस सिलेंडर एवं कामर्शियल सिलेंडर मे मूल्य वृद्धि को लेकर सपा नेता ने जताया विरोध
कहा-मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ रही सरकार, पूंजीपतियों के हितों की रक्षक है
वाराणसी, भदैनी मिरर। रसोई और व्यवसायिक गैस सिलेंडर मे मूल्य वृद्धि को लेकर सपाईयो ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने अपने लोहटिया स्थित आवास पर थे। तभी के कबाडी ने आवाज लगाते हुए लोहा ,प्लास्टिक, कागज बेचो का आवाज लगा रहा था।
सपा नेता विष्णु शर्मा ने अपने आवास से रसोई गैस सिलेंडर लेकर निकले और कबाडी के झोले मे सिलेंडर कबाड मे डालकर विरोध जताया। विष्णु शर्मा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने पुनः गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि कर दिया। अब वह साठ रूपये रसोई गैस सिलेंडर एवं कामर्शियल सिलेंडर एक सौ पंद्रह रपये बढा कर मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों की कमर तोड़ रही है। इससे गृहणियां परेशान हैं। यह सरकार पूंजीपतियों के हितों की रक्षा कर रही है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने सबका साथ एवं सबका नाश कर दिया है ।