{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Varanasi News: एपेक्स हॉस्पिटल में नारी शक्ति के रंगों संग सजा नवरात्रि डांडिया उत्सव

लाइव म्यूजिक, डीजे बीट्स और डांडिया क्वीन अवॉर्ड से गूंजा परिसर; महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

 

वाराणसी (भदैनी मिरर): वाराणसी स्थित एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नवरात्रि के पावन अवसर पर 'नारी शक्ति के रंगों संग नवरात्रि डांडिया उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। एपेक्स हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह की संरक्षता में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अस्पताल परिसर डांडिया और गरबा की उमंग व उल्लास से सराबोर नजर आया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, एपेक्स की क्लीनिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. अंकिता पटेल, डीएमएस डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. निवेदिता पंडित और डॉ. सुबूही जाफ़र की गरिमामयी उपस्थिति में पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

डीजे बीट्स और गरबा का चला जादू

उत्सव के दौरान एपेक्स हॉस्पिटल की महिला चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसरों, नर्सिंग केयर टीम, टेक्नोलॉजिस्ट्स तथा समस्त विभागों की महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

  • लाइव म्यूजिक व डीजे बीट्स: ओपन फ्लोर पर पारंपरिक धुनों और डीजे बीट्स के बीच सभी ने जमकर डांडिया और गरबा किया।

  • विशेष आकर्षण: फेस्टिव फोटो बूथ और ग्रुप सेल्फी जोन में कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

  • पुरस्कार व गेम्स: कार्यक्रम में "डांडिया क्वीन", बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड, स्पॉट प्राइज और कई सरप्राइज गेम्स का आयोजन किया गया, जिसका विजेताओं ने भरपूर आनंद लिया।

नारी सशक्तिकरण और एकता का संदेश

पेशेंट काउंसलर उपासना उपाध्याय के कुशल संयोजन में आयोजित इस डांडिया सेलिब्रेशन ने न केवल नवरात्रि के पर्व की खुशियां बांटीं, बल्कि समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, आत्मविश्वास, एकता और नेतृत्व की भावना को भी रेखांकित किया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्यकर्मियों के तनाव दूर होते हैं और आपसी एकजुटता मजबूत होती है।