{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी : मिर्जामुराद में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौते, 8 माह पहले ही हुई थी शादी

मिर्जापुर जिले के कछवां बाजार के करसड़ा गांव का रहनेवाला था राजन

 

बनारस स्टेशन के पास मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवर ब्रिज पर शनिवार की दोपहर वाराणसी से औराई की तरफ जा रहे हैं बाइक सवार युवक की वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिर्जापुर जिले के कछवां बाजार के करसड़ा गांव निवासी शिवकुमार बिंद का बेटा राजन बिंद (28) वाराणसी से काम कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन पीछे से जोर दार टक्कर मारती हुई भाग निकली। दुर्घटना देख आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाद में रोते-बिलखते परिजन पहुंचे।

राजन बनारस स्टेशन के पास मजदूरी करता था। वहीं से वह बाइक से घर लौट रहा था। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक राजन की शादी महज 8 महीने पहले ही हुई थी। दो भाई व दो बहनों में छोटा था। इस घटना मां और पत्नी रंजना देवी का हाल बेहाल है। दोनों रह-रहकर बेहोश हो जा रही थी। महिलाओं ने इन्हें सम्भालना मुश्किल हो गया था।