{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत मिर्जामुराद पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करधना छावनी पानी टंकी के पास से किया गिरफ्तार

 
वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मंगलवार की सुबह चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक जौनपुर से बाइक चोरी कर उसे बेचने की फिराक में था।
जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) थाने के करधना चौकी इंचार्ज अजीत मिश्रा, उप निरीक्षक प्रेम कुमार व कास्टेबल गोबिंद शाह 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करधना छावनी पानी टंकी के पास घेराबंदी की। पुलिस ने वहां से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ रोहित कुमार गौतम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभियुक्त रोहित कुमार गौतम (निवासी: ग्राम बसन्तपुर, थाना सिंधौरा, वाराणसी) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने जनपद जौनपुर के थाना केराकत क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की थी। वह आज इस बाइक को बेचने के उद्देश्य से जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पकड़ी गई मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। हालांकि, पुलिस ने जब वाहन के चेसिस नंबर की जांच की, तो उसका असली नंबर UP62BY4822 पाया गया। जानकारी खंगालने पर पता चला कि (जौनपुर) जिले के केराकत थाने में पहले से ही इस बाइक की चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज है। वही इस मामले में आरोपी युवक को पुलिस विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दी है।