{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: मिर्जामुराद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में 4 वारंटी गिरफ्तार

मा० न्यायालय एसीजेएम प्रथम और मा० न्यायालय (ईसी एक्ट) वाराणसी के आदेशों का पालन करते हुए यह सफलता प्राप्त की

 
वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एन बी डब्लू) के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
जानकारी के अनुसार न्यायालय के आदेश पर हुई गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त (गोमती ज़ोन) के निर्देशानुसार, अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जामुराद पुलिस ने मा० न्यायालय एसीजेएम प्रथम और मा० न्यायालय (ईसी एक्ट) वाराणसी के आदेशों का पालन करते हुए यह सफलता प्राप्त की। पकड़े गए अभियुक्तों में से तीन क्रिमिनल केस संख्या 1032/2026 (मु0अ0सं0 24/2025) से संबंधित हैं, जबकि एक अभियुक्त आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) के तहत दर्ज मुकदमे में वारंटी था।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान थाना मिर्जामुराद अंतर्गत गोपाल पटेल (59 वर्ष) निवासी कछवाँ रोड, रमेश सोनकर (41 वर्ष) निवासी कछवाँ रोड सब्जी मंडी, पताली पासवान (32 वर्ष) निवासी कछवाँ सब्जी मंडी, संजय कुमार (47 वर्ष) निवासी ग्राम अमिनी है।
इस मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ काफी समय से गैर-जमानती वारंट लंबित थे, जिसके बाद इनकी तलाश तेज कर दी गई थी। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।