{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी : सिगरा में ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

सूचना पर पहुंचे परिवारवाले, पुलिस कर रही दुर्घटना करनेवाले वाहन की तलाश

 

शिवपुरवां मोहल्ले का रहनेवाला था कन्हैया

वाराणसी, भदैनी मिरर। सिगरा थाना क्षेत्र में साजन सिनेमा तिराहे के पास बुधवार की सुबह करीब पांच बजे ट्रक की चपेट में आने सें कन्हैयालाल बिंद (48) पुत्र शिवप्रसाद बिंद की मौत हो गई। कन्हैया शिवपुरवा मोहल्ले के गांधी चौक का निवासी था। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे।

सूचना पर रोते-बिलखते परिवार के लोग पहुंचे और हंगामा हो गया। कुछ देर में पुलिस पहुंची और परिवारवालों को किसी तरह समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। इसमें वाहन का पता लग गया है।