{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: 6 साल तक भतीजी से दुष्कर्म करने वाला मुंहबोला चाचा अरेस्ट, पैथोलॉजी से शुरु किया था गंदा काम

शादी के बाद पीड़िता ने पति को बताई थी दरिंदगी की कहानी, अफसरों के निर्देश पर दर्ज हुआ था केस

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद के एक गांव की रहने वाली किशोरी से छह साल तक मुंह काला करने वाला मुंहबोला चाचा अरेस्ट हो गया है। मुंहबोला चाचा गांव की ही भतीजी से ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। शादी के बाद जब पति से पीड़िता ने आपबीती बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। अफसरों के निर्देश पर गंभीर धाराओं में केस रजिस्टर्ड हुआ और आरोपी चाचा दशरथ पटेल को मिर्जामुराद पुलिस ने छतेरी मानापुर देसी शराब ठेका के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


यह था पूरा मामला


जानकारी के अनुसार यह मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की एक गांव की 6 वर्ष पूर्व 2019 की है, जब पीड़िता कक्षा 10वीं में पढ़ती थी। आरोप है कि छात्रा जब कोचिंग गई हुई थी, और कोचिंग खुलने का इंतजार कर रही थी, तभी उसके मुंहबोले आरोपी चाचा दशरथ पटेल ने उसे बहला-फुसलाकर अपने पैथोलॉजी सेंटर पर बुलाया। और छात्रा की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म (रेप) की वारदात को अंजाम दिया। शुरुआत में बदनामी और लोक-लाज के डर से सहमी हुई छात्रा ने यह खौफनाक दास्तान अपने परिवार में किसी को नहीं बताई। और फोन बात करने और इस बात की भी धमकी दी कि तुम मेरे साथ जहां कहेंगे नहीं चलोगी तो सबको बता देंगे जिसे तुम्हारी बदनामी होगी तुम्हारे माता पिता जहर खा कर जान दे देंगे।

2019 से 2025 तक ब्लैकमेलिंग का खेल

छात्रा की इसी खामोशी का फायदा उठाकर आरोपी दशरथ पटेल ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी पीड़िता को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह सिलसिला साल 2019 से शुरू होकर साल 2025 तक लगातार चलता रहा और पीड़िता घुट-घुट कर इस जुल्म को सहती रही।

शादी के बाद पति को बताई आपबीती, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

समय बीतने के साथ इसी साल अप्रैल 2026 में युवती की शादी हो गई। ससुराल पहुँचने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपने जीवन की इस सबसे दर्दनाक सच्चाई को अपने पति के सामने साझा किया। पत्नी की आपबीती सुनकर पति ने उसका पूरा साथ दिया और न्याय की लड़ाई लड़ने का फैसला किया।पीड़ित युवती के पति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधे पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश तेज

इस मामले में पुलिस उपायुक्त के सख्त निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी मुंहबोला चाचा दशरथ पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट (चूंकि पीड़िता 2019 में नाबालिग थी) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपी दशरथ पटेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।