{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: काशी जोन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 दरोगाओं के तबादले; महमूरगंज, अस्सी समेत 5 चौकियों के प्रभारी बदले
 

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीसीपी का एक्शन: देखें तबादलों की पूरी सूची

 

वाराणसी,भदैनी मिरर। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीसीपी काशी जोन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

डीसीपी द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार कुल 6 उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) का स्थानांतरण किया गया है, जिससे शहर की 5 प्रमुख पुलिस चौकियों की कमान नए हाथों में सौंप दी गई है।


जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, 3 उप-निरीक्षकों को रिक्त पदों के सापेक्ष भेजा गया है, जबकि 3 का समायोजन (Adjustment) के तहत तबादला किया गया है।


जानें किस अधिकारी को मिली कहाँ की कमान:


 * उ0नि0 विकल्प शांडिल्य: लहुराबीर (थाना चेतगंज) चौकी प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर अब चौकी प्रभारी महमूरगंज (थाना भेलूपुर) बनाया गया है।
 * उ0नि0 अनुज सिंह: महमूरगंज (थाना भेलूपुर) चौकी प्रभारी के पद से थाना लक्सा भेजा गया है।
 * उ0नि0 नवीन चतुर्वेदी: अस्सी (थाना भेलूपुर) चौकी प्रभारी के पद से हटाकर चौकी प्रभारी नगवाँ (थाना लंका) नियुक्त किया गया है।
 * उ0नि0 अभिषेक सिंह: नगवाँ (थाना लंका) चौकी प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी अस्सी (थाना भेलूपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।
 * उ0नि0 विवेक सिंह: सोनिया (थाना सिगरा) चौकी प्रभारी के पद से बदलकर चौकी प्रभारी लहुराबीर (थाना चेतगंज) बनाया गया है।
 * उ0नि0 सौरभ शाही: थाना चौक में तैनात उप-निरीक्षक को चौकी प्रभारी सोनिया (थाना सिगरा) की नई कमान सौंपी गई है।

वाराणसी पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आएगा और अपराध नियंत्रण में गति मिलेगी।