{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी : दस दिसम्बर के आसपास चालू हो सकेगा लाटभैरव आरओबी 

नगर निगम में लाटभैरव ओवरब्रिज नाम का प्रस्ताव हो चुका है पास, जल्द लग सकती है मुहर

 

अभी तक कज्जाकपुरा आरओबी के नाम से जाना जाता है यह ओवरब्रिज

सात बार बढ़ाई जा चुकी है मियाद, अब जाकर अंतिम दौर में पहुंचा कार्य

वाराणसी, भदैनी मिरर। पोर्टेबल फ्रेम तकनीकी से बनने वाले कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की सातवीं बार मियाद बढ़ाई गई। इसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर थी और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार खुद निरीक्षण कर राजकीय सेतु निगम को एक दिसंबर से कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज चालू करने का निर्देश दिए था। फिर भी आरओबी चालू नही हो सका। अब बताया जा रहा है इस आरओबी के चालू होने में कुछ और समय लगेगा। यानी दस दिसम्बर के आसपास यह चालू हो सकता है। इस अंडरपास पर रखे बो स्ट्रिंग गर्डर से कंक्रीट ढलाई कर जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। फाइनल टच देने के साथ पिच रोड बनाने का काम चल रहा है। 

आपको बता दें कि इस ओवरब्रिज के बन जाने से वाराणसी के साथ ही चंदौली, गाजीपुर जाने और आनेवालों की राह आसान होगी। इस ओवरब्रिज का काम सात साल पहले शुरू हुआ था। चूंकि अमूमन सभी विकास कार्यों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करते हैं, इसलिए इस आरओबी का लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों होना है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा नही हुई है। हालांकि अब इस ओवरब्रिज का नाम कज्जाकपुरा आरओबी से बदलकर बाबा लाटभैरव फ्लाईओवर रखने का प्रस्ताव नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में पास हो चुका है। इस पर जल्द मुहर लग सकती है। 

पोर्टेबल फ्रेम तकनीकी से बनने वाला यह ओवरब्रिज पुराना पुल होते हुए आशापुर को जोड़ने वाला है। गाजीपुर के रास्ते मऊ और बलिया, आशापुर से चहनिया, चंदौली की तरफ जाने वाले लोगों को इससे सहूलियत होगी।पिछले रविवार को डीएम सत्येंद्र कुमार ने इसका निरीक्षण कर राजकीय सेतु निगम को एक दिसम्बर से ओवरब्रिज चालू करने का निर्देश दिया था। आपको बता दें कि सितंबर-2019 में कज्जाकपुरा आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। काम पूरा करने की तिथि जून-2022 निर्धारित की गई थी। अपेक्षा के अनुरूप काम न होते देख और कुछ व्यवधान के कारण शासन ने समयावधि बढ़ाते हुए मार्च-2024 कर दिया है। फिर इसकी डेट दिसंबर-2023 निर्धारित की गई थी। फिर भी समय से काम पूरा न होते देख शासन ने मार्च-2024 और फिर जून-2025 का समय दिया था। अंतिम डेट लाइन 30 नवंबर थी लेकिन विभागीय पेंच और लापरवाही चलते काम पूरा नहीं हो सका।

- कज्जाकपुरा आरओबी लंबाई : 1355.51 मीटर
- लागत : 14452.56 लाख
- कार्य प्रारंभ : सितंबर-2019 कुल पिलर-54